..................... Seema Haider के यूट्यूब चैनल ने काटा बवाल Seema Haider's YouTube channel created an untold uproar with 1 Million Followers, celebrated at home! - Hindi Filmibeat

Seema Haider के यूट्यूब चैनल ने काटा बवाल, हुए इतने मिलियन फॉलोवर्स तो घर पर मनाने लगीं जश्न!

seema haider

Seema Haider 1 Million Followers- भले ही सीमा हैदर पाकिस्तान से गैरकानूनी ढंग से भारत में दाखिल हुईँ हैं लेकिन अब वो मीणा परिवार का हिस्सा हैं। सचिन मीणा के परिवार के लिए सीमा हैदर किसी खुशी से कम नहीं हैं।

जब से वो आई हैं सबकुछ अच्छा चल रहा है और आज एक और खुशी उनके परिवार के साथ जुड़ गई है। जी हां, सीमा हैदर ने अपने यूट्यूब चैनल पर 1 मिलियन फॉलोवर्स पूरे किए हैं। जी हां, अब सीमा को सिर्फ यूट्यूब पर करीब 10 लाख लोग फॉलो करते हैं।

इसके लिए सीमा हैदर ने सेलिब्रेट किया है और केक कटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीमा हैदर और सचिन मीणा को एक साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है। क्लीव शेव सचिन के साथ सीमा ने सेलिब्रेट किया और पहला केक उन्होने अपनी सासू मां यानि सचिन की मां को खिलाया है।

सीमा हैदर लगातार यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं और छा जाती हैं। सचिन का परिवार भी उनके साथ काफी सेलिब्रेट करता है। हाल ही में सीमा ने करवाचौथ भी काफी शानदार तरीके से दुल्हन की तरह सज संवरकर सेलिब्रेट किया था।

आपको बता दें कि कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।

सीमा के व्लॉग्स को देखने के बाद साफ है कि वो भारत में काफी खुश है और अपने नए परिवार के साथ काफी एंजॉय कर रही है। यूट्यूब की सहायता से सीमा हैदर लगातार कमाई करेंगी और अब वो अपना घर अपने पैसों से बनवा सकती हैं।

हाल ही में वो सोशल मीडिया पर डोनेशन मांगती हुईं नजर आई थीं और लोगों ने उनकी मदद की थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X