सचिन को खुश करने के लिए जिम में पसीना बहाती सीमा हैदर का वीडियो, ट्रेड मिल देखते ही बनी मलाइका

Seema Haider Gym Treadmill Video: सीमा हैदर खुद को अब पूरी तरह से हिदुस्तान के रंग में रंग चुकी है। सीमा पर सचिन की महोब्बत का ऐसा रंग चढ़ा कि वो अब पल पल सचिन और उनके परिवार की खुशियों का ही ख्याल रखती हैं। घर के कामकाज करते और सचिन के साथ रोमांस करते सीमा हैदर के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। अब इसी बीच सीमा का ऐसा रूप सामने आया है जो कि इससे पहले किसी ने भी नहीं देखा होगा।
चार बच्चों की मां सीमा हैदर जो कि पूरी तरह से घर के कामों में बिजी दिखाई देती थी अब वो फिटनेस फ्रीक बन चुकी हैं। सीमा का जो नया वीडियो सामने आया है उसमें सीमा घर के कामों में नहीं बल्कि ट्रेडमिल पर पसीना बहाती दिखाई दे रही हैं। जी हां सीमा अब फिटनेस के लिए काफी सीरियस हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि सीमा का ये जिम कही बाहर नहीं बल्कि खुद के घर में ही है।
सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा ट्रेडमिल पर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं और एक नन्ही सी बच्ची भी उनके साथ नजर आ रही है। ऐसे में फैंस सीमा के जिंदगी जीने के तरीके को सलाम पेश कर रहे हैं और उनके इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।
हालांकि, सीमा हैदर और सचिन मीणा का लोगों ने जमकर मजाक भी उड़ाया। नोएडा में छिपकर रह रही सीमा हैदर से एटीएस की टीम ने भी पूछताछ की। लेकिन इसके बाद सीमा हैदर को छोड़ दिया गया। अब सीमा पूरी तरह से भारतीय रंग में ढल चुकी हैं। सारे त्योहार वे बड़े धूमधाम से मनाती हैं।
आपको बता दें कि सचिन और सीमा सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। जहां सीमा आए दिन सचिन के प्यार में डूबी वीडियो और रील्स शेयर करती रहती हैं तो वहीं सचिन भी सीमा के लिए गाने गाते और शायरी करती दिखाई देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











