अमेरिकन के साथ वायरल हुआ सीमा हैदर का ऐसा वीडियो, आंखो को नहीं होगा यकीन

सीमा हैदर को लेकर कभी भी कोई भी वीडियो सामने आता है तो वो आते ही वायरल हो जाता है। सीमा हैदर की कहानी ऐसी है जिसने दो सरहदों को खेत की एक पगडंडी बनाकर रख दिया। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो एपी सिंह के साथ साथ एक विदेशी के साथ भी नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को देखकर आपको पता चलेगा कि सीमा हैदर और सचिन मीणा से मिलने के लिए अमेरिका से मेहमान आया है। वीडियो में इसको लेकर खुद इस शख्स ने ही खुलासा किया है।
विदेशी का कहना है कि वो सीमा हैदर और सचिन मीणा से मिलने के लिए यहां तक आया है। जैसे ही वीडियो सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है। जब अमेरिकन अपनी बात कह रहा था तब फ्रेम में सीमा हैदर के साथ साथ सचिन मीणा और एपी सिंह भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है जो कि Seema Sachin के नाम पर है। हालांकि ये अकाउंट कौन चला रहा है और वीडियो कब का है, इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है।
ऐसी है सचिन और सीमा की कहानी
नोएडा मे रहने वाले सचिन मीणा और पाकिस्तानी में रहने वाली सीमा हैदर की प्रेम कहानी काफी मशहूर हो गई है। सीमा कई बार सबसे सामने कह चुकी हैं कि उनको सचिन से प्यार था इसीलिए वह हिंदुस्तान आई हैं।
जब से सीमा भारत आई है तब से सुर्खियों में हैं। सीमा और उनके पति सचिन आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, इस कपल को भारतीय लोगों ने जितना प्यार दिया है, उतना ही ट्रोल भी किया है।
लेकिन आप देखिए ये अमेरिकन के साथ सीमा हैदर का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications