Seema Haider जल्द ही देंगी Good News, वीडियो पोस्ट कर इशारों इशारों में किया खुलासा!

Seema Haider Good News- सीमा हैदर के वीडियोज सामने आकर वायरल होना आम बात हो गई है। अक्सर देखा जाता है कि सीमा हैदर अपनी हरकतों से ट्रोल होती रहती हैं।
इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सचिन मीणा के साथ नजर आ रही हैं। सचिन के सामने ही सीमा हैदर ने एक गुड न्यूज को लेकर बात की है। सीमा हैदर की इस बात को सुनकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
सीमा हैदर कह रही हैं, ''हम लोग आपको काफी जल्दी गुड न्यूज देने वाले हैं। लेकिन अभी नहीं बताऊंगी कुछ दिन लगेंगे बताने में। भारत के जो मेरे प्यार करने वाले सपोर्टर हैं तो उनको मैं बता दूं कि बहुत अच्छी गुड न्यूज है।'' सीमा हैदर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी फैल रहा है। लोग हर वीडियो की तरह इसपर भी कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
सचिन मीणा भी इस वीडियो का हिस्सा हैं लेकिन वो किसी चीज में इतना व्यस्त हैं कि वो सीमा हैदर की बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि लोग इन बातों से अंदाजा लगा रहे हैं कि सीमा हैदर काफी जल्दी मां बनने वाली हैं। हालांकि वो गुड न्यूज क्या है इसको लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है।
पाकिस्तान से लाई थी बच्चे
सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला है और वहां पर इसका एक पति भी है। बिना तलाक दिए सीमा हैदर इंडिया आ गई थी और यहां पर सचिन मीणा को अपना हमसफर बना लिया था। सीमा हैदर अपने साथ अपने तीनों बच्चे भी लाई थी जो कि सचिन के साथ रह रहे है। सचिन ने इन बच्चों को अपना नाम दिया है।
फिलहाल आप देखिए सीमा हैदर का ये वायरल वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications