Seema Haider- कपिल शर्मा शो और बिग बॉस में दिखेगा जलवा? सीमा हैदर ने खुद बताई बड़ी सच्चाई!

Seema Haider

Seema Haider - पाकिस्तान से अपने चार बच्चों संग हिंदुस्तान आने वाली सीमा हैदर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी पाकिस्तान को लेकर तो कभी हिंस्दूस्तान को लेकर सचिन मीणा की पत्नी सीमा हैदर खबरों में आ जाती हैं। इन सबके बीच में अब सीमा हैदर को लेकर लगातार खबरें आ रही थी कि सीमा (Seema Haider) जल्द ही बिग बॉस और कपिल शर्मा शो में दिखाई दे सकती हैं। अब इन सभी खबरों पर सीमा हैदर ने अपना रियक्शन देते हुए अपनी बात रखी है कि आखिर सच क्या है।

रियालिटी शो का हिस्सा बनने पर सीमा हैदर-

सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का एक वीडियो अमर उजाला की साइट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर ने जनता को ये साफ कर दिया कि उनका कपिल शर्मा शो और बिग बॉस में जाने का कोई इरादा नहीं है।

साथ ही सीमा हैदर (Seema Haider) ने ये भी कहा कि अगर ऐसा आगे चलकर कुछ होता है कि उनका मन शो में जाने का हुआ तो वह खुद सोशल मीडिया के जारिए से सबको बता देंगी। फिलहाल तो वह अपने घर में काफी व्यस्त हैं।

खैर इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि सीमा हैदर हिंदुस्तान में आने के बाद से ही लगातार खबरों में हैं। कोई उनको शो पर बुला रहा है तो कोई उनको अपनी राजनीतिक पार्टी में शामिल करना चाह रहा है और कोई उनकी जिंदगी पर फिल्म बना रहा है।

सचिन के लिए पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर-

सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी तो आज के समय में काफी मशहूर हो चुकी हैं। अपने चार बच्चों संग सीमा पाक से भारत आई और सचिन के साथ अब नोएडा में रह रही हैं। सीमा (Seema Haider) ने हिंदु धर्म भी अपना लिया है। उन्होंने यहां पर नाग पंचमी का त्यौहार भी मनाया। इस दौरान उन्होंने हिंदू रीतिरिवाज से पूजा की। साथ ही उन्होंने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि उन्होंने भारत के चंद्रयान के चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए व्रत भी रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X