सीमा हैदर पर बन रही फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, सदमें में पति सचिन!

Karachi to Noida

Seema Haider: पाकिस्तान से हिंदूस्तान आने वाली सचिन की पत्नी सीमा हैदर लगातार चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई हैं। सीमा हैदर इतनी फेमस हो चुकी हैं हिंदूस्तान में की उन पर फिल्म बनने की घोषणा हो चुकी है। अब जब फिल्म की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं तभी फिल्म 'कराची टू नोएडा' (Karachi to Noida) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस नए अपडेट के सामने आते ही सीमा हैदर (Seema Haider) के पति सचिन को बड़ा झटका लगा है।

सीमा हैदर पर बनेंगी 'कराची टू नोएडा' फिल्म-

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर पर फिल्म बनने की घोषणा जब से फिल्म के निर्माता अमित जानी ने की है, तब से उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म का राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा भी लगातार विरोध भी किया जा रहा है।

सोमवार को मुंबई में फिल्म 'कराची टू नोएडा' का पोस्टर लांच करते हुए फिल्म के निर्माता अमित जानी ने कहा कि हम किसी की धमकियों से डरने वाले नहीं है। यह फिल्म बनकर रहेगी। फिल्म 'कराची टू नोएडा' का पोस्टर लांच करते हुए फिल्म के निर्माता अमित जानी ने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी।

'कराची टू नोएडा' को लेकर निर्माता का बयान-

अमित जानी ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग अपने समय से होगी और फिल्म 26 जनवरी 2024 को ही रिलीज होगी। रही बात राज ठाकरे के पार्टी के नेताओं की धमकी के तो मुझे लगता है कि इस फिल्म के बारे में उनको गलत जानकारी दी गई है। हम चाहते है कि वो लोग मुझसे आकर बात करें, मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी बात सुनने के बाद उनकी सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी।'

फिल्म निर्माताओं की संस्था इम्पा ने फिल्म के शीर्षक 'कराची टू नोएडा' पर ऐतराज जताते हुए फिल्म के शीर्षक की स्वीकृति नहीं दी है। अमित जानी ने कहा, 'उनको कराची शब्द से आपत्ति है। मैने अपना पक्ष रखा है कि अगर 'चांदनी चौक टू चाइना' या और भी विवादित शीर्षक पर अपनी स्वीकृति दे सकते हैं तो मेरी फिल्म को क्यों नहीं ? हम इस शीर्षक को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। फिर, उनको जवाब देना पड़ेगा कि अब तक ऐसे बहुत सारे विवादित शीर्षक हैं, उसे क्यों स्वीकृति दी।'

इस फिल्म में सीमा हैदर ने खुद ही काम करने की इच्छा जताई थी। अमित जानी ने कहा, 'सीमा हैदर की बड़ी इच्छा थी कि वह फिल्म में अभिनय करें, लेकिन जब तक यूपी एटीएस की जांच की जांच चल रही है वह अभिनय नहीं कर सकती है। इसलिए हमने सीमा हैदर की भूमिका के लिए मॉडल और एक्टर फरहीन फलक का चयन किया है और सचिन की भूमिका के लिए जल्द ही हम घोषणा करेंगे कि वह किरदार कौन निभाएगा।'

कौन हैं पाकिस्तानी सीमा हैदर-

पाकिस्तानी से हिंदूस्तान आने वाली सीमा हैदर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। सीमा ने अपने पति सचिन के लिए पाकिस्तान छोड़ा है, सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा की लव स्टोरी पिछले कुछ महीनों की सबसे हिट लव स्टोरी बन चुकी है। सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर हैं। कई बार सीमा हैदर को लेकर विवाद भी शुरु हुए हैं कि कहीं सीमा पाकिस्तानी एजेंट तो नहीं परंतु अभी तक इसका कोई भी सबूत नहीं मिला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X