..................... Seema Haider will get the Abhishek done with 51 kg milk in mahakumbh 2025 - Hindi Filmibeat

महाकुंभ में 51 किलो दूध से अभिषेक करवाएंगी सीमा हैदर, बोलीं- प्रेग्नेंसी की वजह से...

Seema Haider

Seema Haider will get the Abhishek In Mahakumbh: रबूपुरा के पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी उनके रोमांटिक वीडियो वायरल होते हैं तो कभी वह घर के काम काज करती नजर आती हैं। बता दें कि सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं और इन दिनों सचिन मीणा सीमा हैदर का खास ख्याल रखते नजर आ रहे हैं।

प्रेग्नेंट हैं सीमा हैदर
बता दें कि हाल ही में सीमा हैदर ने 144 साल बाद लगे महाकुंभ में जाने का इच्छा जताई थी चूंकी सीमा लगभग 8 महीने की प्रेग्नेंट है इलीलिए वह कुंभ जाने से थोड़ा पीछे हट रही हैं, लेकिन सीमा हैदर कहती हैं कि वह वीडियो और न्यूज के माध्यम से लगातार महाकुंभ से जुड़ी हुई हैं। वह महाकुंभ में जाना चाहती हैं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें लंबा सफर करने से मना किया है।

महाकुंभ में करवाएंगे 51 किलो दूध से अभिषेक
बता दें कि सीमा हैदर जब से भारत आई हैं वह हिंदू रीति रिवाज को फॉलो कर रही हैं और सनातन धर्म को मानने लगी हैं। वहीं हाल ही में सचिन मीणा और सीमा हैदर के वकील ने कहा कि सीमा सचिन दोनों ही महाकुंभ जाना चाहते थे, लेकिन नहीं जा पा रहे हैं। इसीलिए सीमा और सचिन की ओर से महाकुंभ में 51 किलो दूध का अभिषेक किया जाएगा। इतना ही नहीं सीमा सचिन अपनी तरफ से महाकुंभ में प्रसाद भी चढ़वाएंगे।

नेपाल में रचाई सचिन सीमा ने शादी
आपको बता दें कि सीमा हैदर को सचिन से पबजी के माध्यम से प्यार हुआ था। सीमा अपने चारों बच्चों को लेकर भारत के लिए तैयार हो गईं। इसके बाद दोनों ने नेपाल में शादी रचा ली, लेकिन अभी भी सीमा हैदर का जांच पड़ताल चालू है। वहीं सीमा हैदर के एक्स हसबैंड गुलाम हैदर भी आए दिनों उनपर आरोप लगाते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X