Seema Haider- 'लप्पू सा सचिन' वाली पड़ोसन पर मानहानि का केस करेंगी सीमा हैदर, वकील का खुलासा!

seema haider, sachin meena

सीमा हैदर के वायरल होने के बाद एक महिला भी तेजी से वायरल हुई थी और वो है सचिन मीणा की पड़ोसी। जी हां, लप्पू सा सचिन और झिंगुर सा लड़का.. कहने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आई इस महिला के खिलाफ अब सीमा हैदर ने एक्शन लेने की मन बना लिया है।

खबरें हैं कि सीमा हैदर इस महिला के खिलाफ एक्शन लेंगी और मानहानि का केस करेंगी। बता दें कि इस महिला का नाम मिथिलेश है, और उन्होने कुछ समय पहले मीडिया से कहा था, "सचिन में क्या है? लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का..." अब इसपर गाने भी बन चुके हैं और ढेरों मीम्स वायरल हो रहे हैं।

सीमा हैदर के वकील ने क्या कहा?

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा सचिन मीना को 'लप्पू सा', 'झींगुर सा' कहने के लिए पड़ोसी मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। पोर्ट्स के मुताबिक, एपी सिंह ने कहा कि सचिन के 'बॉडी शेमिंग' को लेकर पड़ोसी पर मानहानि का केस किया जा सकता है।

गौरतलब है कि सीमा की पड़ोसन अब कई शोज में भी बुलाई जा रही है और हाल ही में उसको एक रेडियो के दौरान कैरी मिनाटी को रोस्ट करते हुए भी देखा गया था। ये वीडियो चर्चा में है।

पाकिस्तान से आईं हैं सीमा हैदर

नेपाल के रास्ते गैर कानूनी तरीके से भारत आईं सीमा हैदर कई कारणों से चर्चा में हैं। उनको फिल्म, राजनीति और कॉरपोरेट से इतने ऑफर मिले हैं जो कि चौकाने वाले हैं। सीमा हैदर के पति ने उनपर कई आरोप लगाए थे और उनका कहना था कि वो पब्लिसिटी के लिए ये सबकुछ कर रही है। बता दें कि सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी और अब वो शादी करके सचिन मीणा के साथ रह रही है।

Read more about: seema haider sachin meena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X