28 की होने वाली हूं मैं...सीमा हैदर मनाएंगी धूमधाम से अपना बर्थडे, उम्र सुनकर लोगों ने उड़ाई खिल्ली...

Seema Haider will celebrate her 28th birthday: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में आ ही जाती हैं, लेकिन जब से वह ऑडियो वायरल हुआ है तब से सीमा हैदर की फिर से चांच शुरू हो गई है। ऑडियो में कहा जा रहा था कि सीमा हैदर पाकिस्तानी आर्मी कैंप से ट्रेनिंग लेकर आई हैं उनसे देश को खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं गुलाम हैदर के वकील ने भी सीमा हैदर पर कई आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से सीमा हैदर एक बार फिर शक के घेरे में आ गई हैं, लेकिन फिर भी सीमा अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिनों वह कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं।
धूमधाम से मनाएंगी अपना जन्मदिन
हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में सीमा कहती है नजर आ रही हैं कि 10 जून को मेरा जन्मदिन है तो मैं सभी को बता रही हूं कि आप सभी को मुझे विश करना है। जिंदगी में मैंने मतलब 27 साल हो गए 28 साल की हो जाऊंगी इतने सालों में मैंने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। कभी भी केक नहीं काटा था तो भारत में सचिन और मैं प्लान कर रहे हैं कि 10 को हम धूमधाम से जन्मदिन मनाएंगे। आपकी भाभी पहली बार जन्मदिन मनाएगी आपको विश करना है। और ढेर सारा प्यार भी देना। हम तब भी वीडियो मनाएंगे।
उम्र को सुनकर छूट गई यूजर्स की हंसी
आपको बता दें कि सीमा हैदर के इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा चल इतना भी झूठ मत बोल कि मैं 27 की हूं। तो वहीं दूसरे ने लिखा- 50 से कम की नहीं लगती हो। बता दें कि सीमा के इस वीडियो पर यूजर्स उनकी उम्र को लेकर जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications