..................... Seema Haider बनेगी हीरोईन? मशहूर प्रोड्यूसर ने दिया ऑफर, ये है फिल्म का नाम! Seema Haider will become Actress? Producer Amit Jani gave an film offer - Hindi Filmibeat

Seema Haider बनेगी हीरोईन? मशहूर प्रोड्यूसर ने दिया ऑफर, ये है फिल्म का नाम!

seema haider

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के साथ एक के बाद एक मामले होते चले जा रहे हैं। प्रेगनेंसी की खबरों के बीच अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। खबरें हैं कि सीमा हैदर को एक फिल्म का ऑफर आया है और वो हीरोइन बन सकती हैं।

इसको लेकर चर्चा है और रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सीमा हैदर को फिल्म का ऑफर किसी और ने नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने दिया है। ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो सीमा और सचिन की मदद करना चाहते हैं।

अमित जानी फिल्में प्रो़ड्यूस करते हैं और उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'हाउस जानी फायर फॉक्स' है। हालांकि सीमा ने उनके इस ऑफर को स्वीकार किया है या नहीं इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। अमित जानी का ये प्रोडक्शन हाउस मुंबई में है।

क्या होगा फिल्म का नाम?

सीमा हैदर को जो फिल्म ऑफर की गई इसका नाम 'अ टेलर मर्डर स्टोरी है' होगा जिसको लेकर प्रोडक्शन हाउस काफी मेहनत कर रहा है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होने वाली है। पता चला है कि उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल साहू की हत्या पर ये फिल्म आधारित होगी।

अगर सबकुछ सही तरह से चला तो ये फिल्म नवंबर में रिलीज होगा धमाका कर सकती है। हालांकि सीमा हैदर की तरफ से किसी तरह का रिसपॉन्स कब आता है इसको लेकर इंतजार हो रहा है। गौरतलब है कि सीमा के साथ साथ इस फिल्म में सचिन को भी काम करने का ऑफर मिला है।

प्रेगनेंसी की खबर

इस वक्त सीमा हैदर चार बच्चों के साथ हैं और वो सचिन के घर में हैँ। खबरें आई हैं कि अब वो सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। अगर ऐसा होता है तो कुल 5 बच्चे हो जाएंगे।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X