Seema Haider Wedding Pics- सीमा हैदर की शादी की तस्वीरों ने किया धमाका, पहला पति या दूसरा?

पबजी खेलते खेलते पहले दोस्ती फिर प्यार और अब शादी.. जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर के बारे में। इस वक्त सीमा को लेकर बवाल मचा हुआ है और कहा जा रहा है कि वो जासूस भी हो सकती है।
हालांकि इन सबके बीच में सीमा हैदर और उसके भारतीय पति सचिन मीणा की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि आने के बाद तेजी से वायरल हो गई हैं। जी हां, सीमा हैदर और सचिन मीणा ने शादी कर ली है और सीमा उनके चार बच्चों के साथ अब सचिन के साथ ही रहेंगी।
इन तस्वीरों की बात करें तो कलर के इस जमाने में उनकी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें वायरल हो रही हैं और कहा जा रहा है कि वो काफी अलग हैं। इन तस्वीरों में सीमा और सचिन ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है और पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
किसी तस्वीर में वो सचिन के साथ पोज दे रहीं तो किसी में वो बच्चों के साथ पोज देती दिख रही हैं। इसके पहले सीमा को लेकर तब चर्चा हुई थी जब उनका डांस वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में लंहगा चुनरी में सीमा हैदर डांस करतीं नजर आईं थीं और बैकग्राउंड में आपको बॉलीवुड का ही गाना गले में लाल टाई बजता हुआ सुनाई दे रहा था।
सीमा का ये वीडियो जैसे ही सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो गया था और लोग कई तरह की बातें इसको लेकर कर रहे थे। गौरतलब है कि सीमा हैदर इस वक्त हिंदू धर्म अपना चुकी हैं और उनको लेकर राजनीति भी हो रही है।
हालांकि उनसे एटीएस ने कई घंटों तक पूछताछ की थी। हालांकि पूछताछ के बाद एटीएस ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही ये बताया है कि सीमा किस वजह से यहां आई हैँ। हालांकि उनका यही कहना है कि वो प्यार में आईं हैं और देखना ये है कि आगे क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications