..................... Seema Haider wearing Pakistani Army uniform AI photos goes viral On Internet know the truth - Hindi Filmibeat

पहलगाम आतंकी हमले के बाद Seema Haider की सच्चाई आई सामने? वायरल हो रहीं पाकिस्तानी वर्दी वाली तस्वीरें!

Seema Haider

Seema Haider Viral Photo: पहलगाम आतंकी हमला 2025 के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से अवैध रूप से आए नागरिकों को अपने देश पाकिस्तान भेजने का आदेश दे दिया है। इस आदेश के साथ ही सीमा हैदर का नाम भी चर्चा में है, जो पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत में घुसी थीं। सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की पाकिस्तान आर्मी की ड्रेस में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिससे कुछ लोग उन्हें पाकिस्तान आर्मी की कैप्टन मान रहे हैं।

सीमा हैदर की वायरल फोटो

हालांकि, सीमा हैदर की पाकिस्तान आर्मी ड्रेस वाली तस्वीर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तस्वीर में ऐसा लग रहा है कि यह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाई गई हो, क्योंकि इस तरह की तस्वीरों को बनाना, अब तकनीकी रूप से बहुत आसान हो चुका है। फिलहाल, भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और यह मामला सोशल मीडिया तक ही सीमित है।

सीमा हैदर के वकील का बयान

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने इस मामले में बयान जारी किया और कहा कि सीमा को पहलगाम हमले से जोड़ना गलत है। उनका कहना था, "सीमा जब पाकिस्तान में थी, तब उसका तलाक हो चुका था। उसके बाद, सीमा की दोस्ती भारत के सचिन मीणा से हुई और दोनों ने नेपाल में सनातन धर्म के अनुसार शादी की। भारत आने के बाद सीमा ने कानूनी रूप से सनातन धर्म अपनाया और फिर शादी की है। सीमा के दस्तावेज ATS के पास हैं। उसे पहलगाम हमले से जोड़ना गलत है।"

सीमा हैदर भारत कब आईं?

सीमा हैदर ने 13 मई 2023 को पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री की। सीमा अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आईं। भारत में एंट्री करने के बाद सीमा ने सचिन मीणा से शादी की और नोएडा के रबूपुरा गांव में रहने लगीं। सीमा का भारत में घुसना इललीगल था। लिहाजा, इस पर कई सरकारी एजेंसियों ने जांच शुरू की। सीमा ने भारतीय कानून के अनुसार धर्म परिवर्तन किया और पूरे रीति-रिवाज के साथ सचिन मीणा के साथ शादी की।

पहलगाम हमले के बाद का एक्शन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से आए नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई है। सरकार ने आदेश दिया है कि जो लोग अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए हैं, उन्हें पाकिस्तान वापस भेजा जाए। सीमा हैदर के मामले में भी यह सवाल उठ रहा है कि उनकी भारत में मौजूदगी कानूनी है या नहीं।

सीमा हैदर की वायरल फोटो का सच

इस बीच, सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की पाकिस्तान आर्मी ड्रेस वाली वायरल तस्वीर ने इस मामले को थोड़ा और मुश्किल बना दिया है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया में एक नई बहस छेड़ दी है, हालांकि अब तक कयास लगाए जा रहे हैं कि इस तस्वीर को एआई से बनाया गया है।

सीमा हैदर का मामला भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद और अवैध प्रवासियों के मुद्दे को फिर से सामने ला रहा है। यह मामला अब तक सोशल मीडिया पर बहस का कारण बना हुआ है, और दोनों देशों के नागरिकों और सरकारी अधिकारियों के बीच इस पर अलग-अलग राय बनी हुई है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X