..................... गली में सचिन के साथ जय श्रीराम का नारा लगाती दिखीं सीमा हैदर Seema Haider was seen raising slogans of Jai Shri Ram with Sachin in the street - Hindi Filmibeat

गली में सचिन के साथ जय श्रीराम का नारा लगाती दिखीं सीमा हैदर, प्राण प्रतिष्ठा से पहले वीडियो वायरल

seema haider

सीमा हैदर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होने लगातार कहा है कि वो राम मंदिर जाएंगी और इसको लेकर वो काफी ज्यादा खुश हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो फिर से सामने आया है जिसमें वो गली में घूमती नजर आ रही हैं।

इस दौरान सचिन जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं और उनके साथ सीमा हैदर भी वो दोहराती हुई नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में सीमा हैदर को साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को एबीपी न्यूज ने साझा किया है और उन्होने पोस्ट करते हुए लिखा है,

''प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीमा हैदर भी राम की भक्ति में लीन हो गई हैं। आज उन्होंने लोगों के बीच हनुमान चालीसा का भी वितरण किया।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इसका अलग ही नाटक चालू है। अच्छा मुर्गा फंसाया है, लप्पू सचिन।''

एक ने लिखा, ''इसको इतनी इंपॉर्टेंस क्यों दी जा रही है।'' एक ने लिखा, ''भक्तों की अम्मा।'' एक ने लिखा, ''सीमा तो आज बहुत फेमस हो गई है।'' एक का कहना है, ''पाकिस्तानी एजेंट इंडिया में फंस गई।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन सीमा हैदर ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

आपको बता दें कि कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची।

वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सामने आकर वायरल हो रहा है। सीमा का कहना है कि उन्हें भारत में आने के बाद अब पूरे परिवार का प्यार मिल रहा है। हसीना का ये वीडियो काफी जोरों से वायरल हो रहा है। आप भी देखिए वीडियो...

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X