बेबी को दूध पिलाती आईं नजर सीमा हैदर, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उठाए कई सवाल?

seema haider

सीमा हैदर अब सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के साथ साथ यूट्यूबर भी बन चुकी हैं। हाल ही में एक सिल्वर बटन उनको मिला है। लेकिन इस वक्त एक वीडियो के चलते वो खबरों का हिस्सा है। जी हां, सीमा हैदर ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो एक बच्चे फॉरमूला मिल्क से फीड करवाती हुई नजर आ रही हैं।

ये एक नवजात बेबी है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने तरह तरह के कमेंट्स करना शुरु कर दिए। सवाल उठ रहे हैं कि ये कौन है, कहीं ये सीमा का बेबी तो नहीं? गौरतलब है कि सीमा हैदर का नहीं बल्कि उनकी भाभी का बेबी है।

सीमा हैदर बॉटल से इसको दूध पिला रही हैं। वीडियो में वो काफी खुश दिख रही हैं। लोगों के कमेंट्स की बात करें तो एक ने लिखा, ''आप लोग भारत में आए हैं तो बहुत फेमस हो गए हैं क्या।'' एक ने लिखा, ''ये किसका बच्चा है।''

एक ने लिखा, ''बहुत प्यारा बच्चा है आपका।'' एक का कहना था, ''अरे खुले में दूध मत पिलाओ।'' एक का कहना था, ''मुझे तो पहले ही शक था कि सीमा और सचिन का बेबी है।'' इसस तरह से लोग कयास लगा रहे हैं और अजीब अजीब कमेंट्स कर रहे हैं। सीमा हैदर के वीडियोज अक्सर सामने आते हैं और वायरल होकर धमाका करते हैं।

सीमा सचिन की कहानी है बेहद अलग

सचिन से उनकी जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। सीमा ने प्यार में सीमाओं को पार किया और पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल तक एक नया जीवन बनाने के इरादे से गुप्त रूप से भारत में एंटर किया। सीमा हैदर की कहानी के सामने आने के बाद से, इस रोमांस में कई मोड़ आए हैं।

सीमा पार प्रेम संबंध के रूप में शुरू हुए इस मामले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की संभावित संलिप्तता का संदेह भी पैदा हो गया। हालांकि अभी तक इस तरह की कोई बात साबित नहीं हुई है।

फिलहाल आप देखिए सीमा हैदर और उनकी भाभी का ये क्यूट वीडियो। सीमा इसमें बॉटल से बेबी को दूध पिलाती हुईं नजर आ रही हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X