..................... ये कांड करके पाकिस्तान से भागी थी सीमा हैदर? नोएडा पुलिस को मिला लेटर, बॉर्डर पार करते वक्त... Seema Haider was not empty handed? Letter came from Pakistan for Noida Police - Hindi Filmibeat

ये कांड करके पाकिस्तान से भागी थी सीमा हैदर? नोएडा पुलिस को मिला लेटर, बॉर्डर पार करते वक्त...

seema haider ghulam haider

सीमा हैदर पर कानूनी शिकंजा कसने वाला है और इस बीच पाकिस्तान से आए एक पत्र ने धमाका कर दिया है। पता चला है कि नोएडा पुलिस के पास पाकिस्तान से एक पत्र आया है जिसमें दावा किया गया है कि इंडिया की सीमा पार करते वक्त सीमा हैदर खाली हाथ नहीं थी।

जी हां, इस लेटर कई ऐसे खुलासे किए गए हैं जो कि आपको हैरान कर देंगे और लोगों के बीच सीमा हैदर को लेकर चर्चाएं बढ़ जाएंगी। इस पत्र को गुलाम हैदर ने लिखा है और मांग की है कि सीमा हैदर की जांच हो और नार्को टेस्ट भी करवाया जाए।

गुलाम हैदर सीमा हैदर का पाकिस्तान पति है और उसका आरोप है कि सीमा बिना तलाक दिए गई है और उसके पास जो बच्चे हैं वो मेरे हैं।

गुलाम ने पत्र में क्या लिखा?

नोएडा पुलिस को मिलने वाले पत्र में गुलाम हैदर ने चौकाने वाले खुलासे किए हैँ। उसने लिखा है, सीमा हैदर ने उसका मकान जिसकी कीमत 18 लाख थी उसको महज 12 लाख में बेच दिया और पैसे लेकर इंडिया आ गई। गुलाम हैदर ने कहा, गुलाम हैदर की मांग है कि सीमा हैदर की ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट करना चाहिए। हालांकि इंडिया में पुलिस इस बात को लेकर सख्त कदम उठाती है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। सीमा हैदर फिलहाल मुश्किल में हैं।

इंडियन वकील ने लिया पाकिस्तानी का केस

आपको जानकर हैरानी होगी मोमिन मलिक पाकिस्तान के नहीं बल्की भारत के वकील हैं और वो हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। मोमिन मलिक का कहना है कि वो भारत में सीमा हैदर के खिलाफ जाकर गुलाम हैदर के लिए केस लड़ेंगे। मोमिन का कहना है कि सीमा ने गुलाम हैदर को बिना तलाक दिए, दूसरी शादी कर ली है। जो कि गैरकानूनी है। इसी वजह से उन्हें पांच साल की जेल हो सकती है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि अदालत क्या फैसला लेती है।

Read more about: seema haider ghulam haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X