सीमा हैदर पर हुआ हमला, युवक ने दबाया गला और चेहरे पर मारे कई थप्पड़, कर दिया ऐसा हाल...

Seema Haider Attack

Seema Haider Attack: पाकिस्तानी सीमा हैदर (Seema Haider) इन दिनों भारत में रह रही हैं। ना सिर्फ सीमा हैदर ने सचिन मीणा से शादी रचाई बल्कि सचिन मीणा के बच्चे की मां भी बन गई हैं। सीमा हैदर इस समय उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा गांव में रह रही हैं। सीमा हैदर को भारत में रहते हुए लंबा समय हो चुका है। इतने समय से सीमा काफी खुश नजर आ रही थीं, लेकिन अब सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

जब से पहलगाम में हमला हुआ है तब से सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ीं। सीमा हैदर को आदेश दिया गया है कि उन्हें पाकिस्तान रवाना होना ही पड़ेगा, लेकिन सीमा हैदर भारत में ही रहने की रट लगाई हुई हैं। ऐसे में सीमा हैदर को लेकर कई लोगों में गुस्सा भरा है। वहीं शनिवार को एक युवक सीमा हैदर के घर पहुंचा। पहले तो मेन गेट पर जोर-जोर से पैर मारे। फिर घर के अंदर घुसकर सीमा हैदर का गला दबाने लगा। इतना ही नहीं शख्स ने सीमा हैदर को दो चार थप्पड़ भी मारे। यह सब देखकर सीमा घबरा गईं और सीमा जोर-जोर से चिल्लाने लगीं।

सीमा हैदर का शोर सुनकर घर के लोग और आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने हमलावर की पिटाई की। जैसे ही यह खबर पुलिस को मिली पुलिस भी मौके पर पहुंचीं और हमलावर को अपनी हिरासत में लिया। ऐसे में युवक यह दावा कर रहा है कि सीमा ने उनपर काला जादू किया है।

युवक को कपड़ने के बाद ACP ने बयान दिया कि युवर का मानसिक हालत ठीक नहीं है। युवक की पहचान भी हो चुकी है बताया जा रहा है कि युवक गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के टीवी अस्पताल के पास रहने वाले तेजस झानी पुत्र जयेंद्र भाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन के जरिए रबूपुरा में आया था। जहां आकर उनसे सीमा हैदर पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

Read more about: seema haider sachin meena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X