Seema Haider ने अपने फैंस को दी गुड न्यूज, कहा- 'मैं बहुत खुश हूं और अब हमारी शुरुआत हो चुकी है'

Seema Haider Video: पाकिस्तान से अपना घर बार छोड़कर भारत में आकर बसने वाली सीमा हैदर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। उन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि जल्द ही वो सलाखों के पीछे जा सकती हैं। लेकिन इस बीच सीमा ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है।
सीमा हैदर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके लोगों को खुशखबरी दी है और बताया है कि उनके यूट्यूब में 13 लाख सब्सक्राइबर हो चुके हैं और 14 लाख के लिए उनकी शुरुआत हो चुकी है। सीमा हैदर ने इस मौके पर अपने फैंस को बधाई दी और यह भी बताया कि वो काफी खुश हैं।
इससे पहले सीमा हैदर का रोते हुए वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मां का होना बहुत जरूरी है। जिनकी मां नहीं होती, उनका कोई भी नहीं होता। मेरी बहन की शादी हो गई, मेरी कजन बहन-भाइयों की शादी हो गई। मेरी नानी मर गई, आखिरी सांस तक मेरी नानी मुझे कहती रही... मुझे उनका मुंह नहीं दिखाया गया।
आपको बता दें, पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं और इसके पीछे की वजह उनका एक्स पति गुलाम हैदर है। जी हां, गुलाम हैदर ने पिछले दिनों एक नए वकील के साथ अपना केस लड़ने की कवायद शुरू की है। गुलाम के इस नए वकील मोमिन मलिक का कहना है कि सीमा हैदर को उनके किए की सजा जल्द मिलेगी।
सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से वकील मोमिन मलिक ने कहा है कि वह अब सीमा हैदर को पांच सालों के लिए जेल करवाएंगे। गुलाम के वकील ने यह भी कहा है कि ना सिर्फ सीमा हैदर को वो 5 साल की जेल करवाएंगे बल्कि उनके चार मासूम बच्चों को पाकिस्तान उनके पिता के पास भिजवाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications