..................... Seema Haider Viral video saying Ab Main Wapas Pakistan Ja Rahi Hu people found this loophole in it - Hindi Filmibeat

Seema Haider का नया वीडियो आया सामने, कहा- 'मैंने अपना सामान बांध लिया है, अब मैं वापस पाकिस्तान जा रही हूं'

Seema Haider

Seema Haider Video: अपनी प्रेम कहानी के लिए मशहूर सीमा हैदर ने हाल ही में सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया है। उनके कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि अब वो पूरी तरह से सनातनी बन चुकी हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो भी आया है, जिसमें सीमा कहती हुई नजर आ रही हैं कि अब वो वापस जा रही हैं।

सीमा हैदर का वीडियो

सीमा हैदर के आए दिन वीडियोज वायरल होते रहते हैं और इस बीच सीमा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रही हैं कि मैंने वापस जाने के लिए अपना सामान बांध कर तैयार कर लिया है। अब मैं वापस जा रही हूं... मुझे नहीं पता था कि सचिन ऐसा झूठा प्यार करेगा। मैं पहले अपने मां-बाप और हैदर की बात को नहीं समझी। वो यही बात बोल रहे थे कि वो सिर्फ आपको आपके पैसे के लिए प्यार करता है और बाद में वो आपको धोखा दे देगा।

वीडियो है फेक

यह वीडियो देखने के बाद लोगों को काफी गुस्सा भी आया क्योंकि ये वीडियो AI द्वारा बनाया गया है। जिसमें सीमा हैदर की फोटो तो लगी है लेकिन आवाज उनकी नहीं है। ये वीडियो पूरी तरह से फेक है और लोगों ने इस तरह का वीडियो बनाने पर आपत्ति भी जताई है।

सीमा हैदर की भारत एंट्री

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जुलाई 2023 से सुर्खियां बटोर रही है। जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत चली आईं। इस मामले में आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे होते रहते हैं।

पाना चाहती हैं भारतीय नागरिकता

सीमा हैदर लंबे समय से खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही हैं। उन्‍होंने इसके लिए राष्‍ट्रपति को पत्र भी लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भी गुहार लगा चुकी हैं। यूपी एटीएस सीमा, सचिन और ससुर नेत्रपाल मीणा से कई राउंड में पूछताछ कर चुकी है। प्राथमिक जांच में सीमा के पाकिस्‍तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्‍य नहीं मिलने की बात कही जा रही है। सुरक्षा एजेंसी की जांच रिपोर्ट पर यूपी सरकार को अंतिम फैसला करना है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X