..................... Seema Haider viral reels on sunny deol gadar songs Seema Haider most watches video storms internet - Hindi Filmibeat

सनी देओल की फिल्म गदर के गानों पर ऐसी ऐसी रील बनाती हैं सीमा हैदर, लोग बोले- पाकिस्तान भेजो

Seema Haider

Seema Haider Video: देश भर में चर्चा का मुद्दा बनी सचिन और सीमा हैदर की लव स्टोरी में हर रोज कुछ ना कुछ अपडेट आते ही रहते हैं। इसके साथ ही सचिन और सीमा के तमाम तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सीमा हैदर पबजी खेलने के साथ साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाने की भी काफी शौकीन हैं। सीमा ने बॉलीवुड गानों पर काफी सारी रील वीडियो बनाए हैं। इसके साथ ही सीमा ने सनी देओल की फिल्म 'गदर' के गानों पर भी काफी सारे रील बनाए हैं।

सीमा हैदर की लव स्टोरी काफी हद तक गदर जैसी ही है। दोनों में ही हिंदुस्तानी लड़के के प्यार में पाकिस्तानी लड़की दीवानी दिखाई दे रही हैं। ऐसे में सीमा हैदर के ये गदर रील वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और नेटिजंस इनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X