सचिन को लप्पू कहने वाली भाभी कैसे हो गई इतनी बोल्ड, जेठानी ने खोले खून वाले राज

पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर सोशल मीडिया पर स्टार बन गई है। अमित जानी नाम के एक प्रोड्यूसर 'कराची टू नोएडा' नाम की एक फिल्म भी बना रहे हैं जिसमें सीमा-सचिन की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। लेकिन इस इंटरनेशनल लव स्टोरी में एक और किरदार की एंट्री हो गई है। दरअसल, बीते महीने एक टीवी इंटरव्यू में खुद को सचिन की पड़ोसन कहने वाली महिला ने कुछ ऐसा कह दिया कि वो बयान वायरल हो गया। मिथिलेश भाटी नाम की महिला ने सचिन को ऑन कैमरा लप्पू और झींगुर कह दिया। साथ ही वायरल पड़ोसन ने सीमा पर भी जमकर अटैक किया। उनके साथ उनकी बड़ी बहन गीता भाटी भी सीमा-सचिन पर कई विवादित बयान दे चुकी हैं।
सचिन को लप्पू कहने वाली भाभी कैसे इतनी बोल्ड?
एक टीवी इंटरव्यू में वायरल पड़ोसन की बड़ी बहन गीता से रिपोर्टर ने पूछा कि 'मिथिलेश जी की बोल्डनेस क्या आपकी वजह से है? आप रिश्ते में इनकी क्या लगती हैं?' इसपर गीता ने कहा, 'मैं इनकी बड़ी बहन हूं। ये मेरी छोटी बहन है और मेरी देवरानी भी है। बिलकुल, इसे बोल्डनेस की ट्रेनिंग मैंने ही दी है।'
जेठानी ने बताई खून वाली बात
वायरल पड़ोसन की जेठानी गीता ने आगे कहा, 'वैसे तो मेरे खानदान में सभी ऐसे हैं। मेरी मां भी ऐसी ही है। मेरी एक और बहन है वो भी ऐसी ही है। हम सब लोग खानदानी ऐसे ही हैं। खानदान में खून ही ऐसा है। सच के लिए आवाज उठाना हमारे खून में है।'
गौरतलब है कि शादीशुदा सीमा अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई है। उसने दया याचिका दायर कर भारतीय नागरिकता की मांग की है। एटीएस समेत कई एजेंसियां इस केस की जांच भी कर रही हैं। सीमा का दावा है कि पबजी गेम खेलते समय उसे ग्रेटर नोएडा के सचिन से प्यार हो गया था। उसने यह भी दावा किया है कि वो हिंदू धर्म अपना ली है।


Click it and Unblock the Notifications











