सीमा हैदर से मिलती है बच्चे की शक्ल.. वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उठाए सवाल, किसका बेबी है?

सीमा हैदर के नए वीडियो ने नेटिजेंस को फिर से बात करने की एक वजह दे दी है। इस वीडियो में सीमा हैदर एक नवजात शिशु को प्यार से पुचकारते और किस करते नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों का कहना है कि ये सीमा हैदर और सचिन मीणा के बेबी है।
गौरतलब है कि बीते महीनों से चर्चा रही थी कि सीमा हैदर ने सचिन मीणा के बच्चे को जन्मदिन दिया है। इस वीडियो पर लोगों का कहना है कि बच्चे की शक्ल सीमा से मिलती है। हालांकि सीमा हैदर और सचिन की तरफ से किसी तरह की प्रेग्नेंसी या फिर डिलिवरी की बात नहीं की गई है।
अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि ये सीमा सचिन का बेबी है तो ये गलत है। दरअसल ये बेबी किसी और का है और अक्सर सीमा हैदर इसके साथ नजर आती रहती हैं।
जब से सीमा ने भारत में एंट्री मारी है वो खबरों का हिस्सा रहती हैं और लोग उनके बारे में हर अपडेट जाना चाहते हैं। वीडियो रील को फेसबुक के एक पेज पर साझा किया गया है जो कि सीमा और सचिन के नाम पर ही है।
गुलाम हैदर को लेकर भी है चर्चा
गुलाम हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और लोग इसपर कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। गुलाम इस वीडियो में कह रहा था कि पाकिस्तानी सरकार उसके बच्चे वापस दिलाए। सीमा हैदर की बात करें तो अभी इस बारे में उन्होने गुलाम हैदर को किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है।
कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन जल्दी ही सामने आने वाला है। सीमा हैदर फिलहाल भारत में हैं और सचिन से शादी करने के बाद वो हिंदू धर्म में प्रवेश कर चुकी हैँ। आए दिन वो वीडियो शूट करती हैं और करवा चौथ के मौके पर काफी खुश दिखाई दी थी।


Click it and Unblock the Notifications