..................... Seema Haider video seema sachin meena said pakistani will make her death within 10 days - Hindi Filmibeat

Seema Haider को सताया जान का खतरा, कहा- 'मैं अगर वहां गई तो 10 दिन के अंदर ही मुझे मौत दे दी जाएगी'

Seema Haider

Seema Haider Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। उन्हें लेकर अपडेट्स सामने आते ही रहते हैं और इस बीच सीमा सचिन मीणा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है।

हाल ही में सीमा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उनसे पूछा जाता है कि अगर कल को सरकार ने ये फैसला लिया कि आपको पाकिस्तान वापस भेजा जाए तो क्या करेंगी आप। इस पर सीमा कहती हैं कि मैं मर जाउंगी। जो मुझे करना पड़ा मैं वो करूंगी लेकिन वापस पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। मेरे लिए वहां पर मौत ही है। 10 दिन भी जिंदा नहीं रखेंगे और जिल्लत की मौत देंगे कि पता भी नहीं चलेगा कि सीमा कहां गई। इससे बेहतर है कि मैं यहीं पर मर जाऊं, अपने प्यार के लिए मर जाऊं। कम से कम दो लोग मानेंगे तो सही।

सीमा आगे कहती हैं कि पाकिस्तान जाना मुझे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। मैं तो यह कहती हूं कि पाकिस्तान तो मुझे भूल ही जाए। मुझे बस यही चाहिए, मैं यहां बहुत खुश हूं। वहां के लोग बहुत उल्टी-सीधी बकवास करते हैं लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे भारत के लोग बहुत प्यार देते हैं। अभी मेरे पापा बने हैं वैष्णौ देवी से और अभी-अभी उठकर गए हैं वो यहां से, वो अपने पूरे परिवार को लेकर आए थे। उनके आंखों में आंसू आ जाते हैं और कहते हैं कि बेटी अगर तुम यहां से गई, या कुछ ऐसा हुआ तो हम जी नहीं पाएंगे। तुम हमारे सनातन धर्म में आई हो। सीमा कहती हैं कि उन्होंने मन से मुझे अपनी बेटी माना है।

सीमा और उनके पति सचिन आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, इस कपल को भारतीय लोगों ने जितना प्यार दिया है, उतना ही ट्रोल भी किया है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की पबीज खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।

सीमा हैदर फिलहाल एक यूट्यूबर बन चुकी है और अच्छी खासी कमाई कर रही है। सचिन के परिवारवाले भी इसको लेकर काफी ज्यादा खुश हैं। हालांकि उनको हिंदुस्तानी नागरिकता अभी तक नहीं मिली है। देखने वाली बात होगी किस ऐसा कब तक होता है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X