..................... Seema haider video how sachin behaves with seema daughters reality is out - Hindi Filmibeat

Seema Haider की बेटी के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं सचिन मीणा, वीडियो में सामने आ ही गई असलियत

Seema Haider Sachin Meena Video

Seema Haider Sachin Meena Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर के वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहते हैं। सीमा हैदर अपनी जिंदगी के पल-पल का अपडेट सोशल मीडया पर फैंस के साथ साझा करती है और इस बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाया गया कि सचिन सीमा की बेटी के साथ कैसा बर्ताव करते हैं।

सचिन मीणा के वीडियोज सीमा हैदर शेयर करती रहती हैं, अब बच्चों संग सचिन का शानदार बॉन्डिंग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडिोय क्लिप में देखने को मिल रहा है कि सचिन सीमा की बेटी के साथ कितने प्यार से पेश आ रहे हैं। ऐसा लग रहा कि गुलाम नहीं बल्कि सचिन ही इन बच्चों का पिता हो। सौतेला पिता होने के बावजूद सचिन मीणा बच्चे को प्यार कर रहा है।

सीमा सचिन की बात की जाए तो दोनों अपने चारों बच्चों के साथ नोएडा में खुशी खुशी रह रहे हैं। सीमा हैदर हर त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाती हैं। एक भारतीय नारी की ही तरह सीमा हैदर रहती हैं और पूजा पाठ करती हैं। सीमा हैदर को देखकर एक बार को ये तो कोई भी नहीं कह सकता कि वे दूसरे मुल्क से आई हैं। फिलहाल बच्चों के साथ सचिन मीणा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के बीच सीमा हैदर से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। गुलाम हैदर ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वो अपने बच्चों को वापस लाकर ही रहेगा और इसके लिए उसने कोशिश करना शुरु कर दिया है। खबर है कि गुलाम हैदर इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। इस वक्त गुलाम की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो सुप्रीम कोर्ट के सामने खड़ा है और हाथ में फाइल नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट में केस ठोकने के बाद अब चर्चाएं हो रही हैं कि क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान जाना पड़ेगा?

हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि सीमा हैदर का साथ सचिन मीणा से छूटेगा या नहीं? आने वाला वक्त ही इसको लेकर बताएगा कि सीमा हैदर का क्या होता है। फिलहाल वो सचिन के साथ खुश हैं। सीमा हैदर को भारत में लोग पसंद कर रहे हैं और यही कारण है कि उनके यूट्यूब पर 1 मिलियन फॉलोवर्स हुए हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X