सीमा हैदर के फोन में मिल गया पाकिस्तान के खिलाफ सबूत, लाइव के दौरान अचानक प्ले हो गया ये वीडियो

Seema Haider Video: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर अक्सर अपनी वीडियोज और अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ जाती है। दरअसल आपको बता दें कि वह अपने चार बच्चों को लेकर अपने पति गुलाम हैदर को छोड़कर भारत सचिन मीणा के लिए आ गई। यहां आकर उन्होंने सचिन से शादी भी कर ली और हिंदू धर्म भी अपना लिया।
हालांकि आपको बता दें कि सीमा हैदर और सचिन की शादी पर काफी ज्यादा हंगामा भी देखने को मिला था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार तक कर लिया था औरबाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। इसी के अलावा अक्सर सीमा हैदर की कोई ना कोई वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती नजर आ जाती है।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें की सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से लोगों के बीच में छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लोगों को बैठकर एक वीडियो दिखाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में पाकिस्तान की एक रिपोर्टर उनसे पूछता है की होली के मौके पर हिंदुओं के साथ त्यौहार सेलिब्रेट करना चाहिए कि नहीं।
इस वीडियो में वह पाकिस्तानी शख्स कहता है कि हमारा धर्म हमें यह इजाजत नहीं देता कि हम किसी दूसरे धर्म के त्योहार मनाएं। इस वीडियो को दिखाते हुए वह कैप्शन में भी लिखती है कि पाकिस्तानी लोग कभी भी सुधर नहीं सकते। अब लोग भी लगातार सीमा हैदर की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
सीमा हैदर के इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "जिस थाली में खाया उसी थाली में छेद कर दिया।" एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "सीमा जी बहुत चालाक है।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "यह अपने मुल्क और धर्म की नहीं हो सकी तो किसी और की क्या होगी।"


Click it and Unblock the Notifications