अनंतनाग एनकाउंटर के बीच खुली सीमा हैदर की पोल, पाकिस्तान में इन लोगों से दनादन हो रही है फोन पर बात

Seema Haider Call In Pakistan: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल, मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए। अनंतनाग एनकाउंटर और आतंकियों पर जहां सीमा हैदर ने अपना रिएक्शन दिया था वहीं इसी बीच सीमा हौदर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। जहां पहले ही सीमा पर पाकिस्तानी एजेंट होने का शक जताया जा चुका है तो वहीं अब बताया जा रहा है कि सीमा हैदर अभी भी लगातार पाकिस्तान में कुछ लोगों के कॉन्टेक्ट में हैं।
अब सीमा हैदर को लेकर एक और खुलासा हुआ है। सीमा ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम के एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात की है। गुलाम के एक यूट्यूबर दोस्त मोहसिन ने वीडियो जारी करते हुए दावा किया है कि सीमा हैदर ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की है। इस खबर ने हिंदुस्तान में खलबली मचा दी है।
आपको बता दें कि मोहसिन ने इससे पहले एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि अगर सीमा इसे देख रही हैं तो मुझे कॉन्टैक्ट करें। इस पर सीमा ने उस वीडियो के कमेंट बॉक्स में उनसे बात करने की कोशिश की। इसके बाद सीमा ने मोहसिन को इंस्टाग्राम पर कई ऑडियो मैसेज किए और फिर वीडियो कॉल पर बात हुई। मोहसिन कहते हैं कि उन्होंने सीमा से इंटरव्यू के लिए पूछ, जिस पर वो राज़ी हो गई। हालांकि, सीमा ने यह शर्त रखी कि इंटरव्यू में गुलाम मौजूद नहीं होने चाहिए। बहरहाल, सीमा हैदर का अभी तक कोई इंटरव्यू सामने नहीं आया है।
वहीं दूसरी ओऱ सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम ने मोहसिन के यूट्यूब चैनल पर दावा किया कि सीमा हैदर अकेले ही इंडिया नहीं पहुंच गई है, उसकी किसी ने मदद की है, जिसका वह जल्द खुलासा करें। उन्होंने कहा कि सीमा अभी भी हमारे किसी परिजन के संपर्क में हैं, जो उसे पल-पल की जानकारी दे रहा है। मैं जल्द ही सीमा की मदद करने वाले का नाम पूरी दुनिया को बताऊंगा। े
सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम ने कहा कि वो अपने बच्चों के लिए जल्द भारत आएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा कुछ वीजा का काम फंसा हुआ है, लेकिन जल्द ही मिल जाएगा। इसके बाद भारत जाकर अपने बच्चों को ले आएंगे. गुलाम ने आगे कहा कि सीमा हैदर जैसी औरतें किसी की सगी नहीं होती।


Click it and Unblock the Notifications