'भौजाई' कहने पर सीमा हैदर ने बिहारियों को दिया ऐसा जवाब, अगर आप बिहार के हैं तो जानना है बेहद जरूरी!

Seema Haider Bihari's Bhaujai- सीमा हैदर ने बिहारियों के लिए कुछ कहा है, जो कुछ भी कहा है वो जानकार बिहारी कैसे रिएक्ट करेंगे ये तो वक्त ही बताएगा। अगर आप भी चौंक रहे हैं तो ठहर जाइए क्योंकि कुछ विवादित नहीं है।
दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर कुछ लोगों के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इसमें सीमा हैदर ने खुलासा करते हुए बताया है कि बिहारी लोग उनको भौजाई कहते हैं। भोजपुरी भाषा में भाभी को भौजी या भौजाई कहकर बुलाया जाता है।
इस वीडियो की बात करें तो सीमा हैदर कहती हुई नजर आ रही हैं कि, ''एक बात मुझे बहुत अच्छी लगती है हमारे बिहारी भाइयों की कि वो मुझे भौजाई बोलते हैं। अब मुझे बोलना आ गया है। मैं बहुत आभारी हूं। अगर मौका मिला तो मैं जरूर बिहार आऊंगी। एक सेलिब्रिटी की तरह नहीं बल्कि भौजाई बनकर।''
सचिन मीणा सीमा हैदर के बगल में बैठे हैं और उनके साथ बातें कर रहे हैं। सीमा हैदर के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बहुत बढ़िया।'' एक ने लिखा, ''लप्पू सा।''
एक का कहना था, ''क्या बात है भौजाई।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि सीमा का अपना यूट्यूब चैनल है जिसपर वो दिन भर की गतिविधियां अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।
सीमा के व्लॉग्स को देखने के बाद साफ है कि वो भारत में काफी खुश है और अपने नए परिवार के साथ काफी इंजॉय कर रही है। हाल ही में सीमा ने करवाचौथ भी काफी शानदार तरीके से दुल्हन की तरह सज संवरकर सेलिब्रेट किया था। आपको बता दें कि कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी।
इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। आप देखिए बिहारी भाइयों के साथ सीमा हैदर का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications