Seema Haider Video- पैसों के लिए पाकिस्तान में ये पेशा करती थी सीमा हैदर? वायरल वीडियो सच है या Fake!

seema haider

Seema Haider Viral Video- सीमा हैदर को लेकर आए दिन कई तरह की झूठी और सच्ची खबरें सामने आती रहती हैं। वो जब से पाकिस्तान से आईं हैं लोग उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं।

इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को पब्लिक के लिए नाचते देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सीमा हैदर का है।

ये भी कहा जा रहा है कि सीमा हैदर का ये पेशा था और पाकिस्तान में वो पैसों के लिए ये सब करने जाती थी। इस वीडियो को सीमा हैदर की तस्वीरों के साथ एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

वीडियो सच है या फेक?

वीडियो में नजर आ रही ये डांसर महिला सीमा हैदर नहीं बल्कि कोई और है। सीमा हैदर से मिलती जुलती शक्ल की इस महिला का वीडियो वायरल करते हुए उनके बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

फिल्मीबीट इस तरह की अफवाहों का समर्थन नहीं करता है। गौरतलब है कि सीमा हैदर ने कुछ समय पहले कहा था कि पाकिस्तानी लोग उनको बदनाम करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि स्टेज पर नाचती ये महिला सीमा हैदर नहीं, वीडियो पूरी तरह से फेक है।

नहीं सीमा हैदर का रिएक्शन

शायद ये वीडियो अभी तक सीमा हैदर के पास नहीं पहुंचा है। यही कारण है कि उनकी तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखने वाली बात होगी की सीमा कब इसको देखती हैं।

एक तरफ सीमा हैदर अपने पति गुलाम को लेकर परेशान है जो कि बच्चों को वापस लाने की बात कर रहा है। सीमा हैदर की बात करें तो अभी इस बारे में उन्होने गुलाम हैदर को किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है।

कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन जल्दी ही सामने आने वाला है। सीमा हैदर फिलहाल भारत में हैं और सचिन से शादी करने के बाद वो हिंदू धर्म में प्रवेश कर चुकी हैँ। आप देखिए ये वायरल वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X