सीमा हैदर पाकिस्तान में भी मनाती थी करवा चौथ, पहले पति को याद करके हो गईं इमोशनल?

सीमा हैदर ने जिस तरह सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है वो किसी से भी छिपा नहीं है। हाल ही में सीमा हैदर और सचिन मीणा के कुछ वीडियोज और तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे।
हालांकि एक वीडियो और सामने आया है जिसमें सीमा हैदर ने खुलासा किया है कि वो पाकिस्तान में भी करवा चौथ मनाती थी लेकिन तरीका काफी अलग था। इसके अलावा सीमा हैदर अपने पहले पति को लेकर इमोशनल होते देखा गया था और कुछ खुलासे किए थे।
सीमा हैदर ने बताया कि पाकिस्तान में उसको करवा चौथ को लेकर काफी कुछ नहीं पता था लेकिन सचिन मीणा ने काफी कुछ बताया है। सीमा हैदर ने ये भी कहा कि पहले पति के साथ वह ज्यादा खुश नहीं थीं। लेकिन लेकिन अब ऊपर वाले का शुक्रिया है कि मुझे सचिन मिल गए हैं।
पाकिस्तान में कैसे करवा चौथ मनाती थीं वाले सवला पर सीमा ने कहा, सचिन ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से करवा चौथ के बारे में सारी जानकारी ली थी। सचिन ने ये कहा था कि सीमा हैदर उनकी पहली मुहब्बत थीं। सीमा हैदर इस वक्त सोशल मीडिया क्वीन बन गई हैं और करवा चौथ पर उन्होने धमाका कर दिया है।
सचिन भी इस दौरान काफी खुश दिखे थे और सीमा के लिए गाना गाया था। फिलहाल सीमा हैदर कई कारणों से चर्चा में हैं। उनको फिल्म, राजनीति और कॉरपोरेट से इतने ऑफर मिले हैं जो कि चौकाने वाले हैं।
ये लोग सिर्फ सीमा हैदर को सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से क्लीन चिट मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी और अब वो शादी करके सचिन मीणा के साथ रह रही है।
हालांकि वो पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती है लेकिन देखने वाली बात होगी कि भारत का कानून उसको लेकर किस तरह के फैसले लेता है। सीमा हैदर इस देश में काफी खुश हैं और ऐसा लग रहा है कि सचिन मीणा के साथ वो पूरी जिंदगी बिताना चाहती थीं।


Click it and Unblock the Notifications