Seema Haider Video: शेव कराकर सीमा के साथ रोमांस कर रहा था सचिन, बेटे राज आया और किया ये काम..

Seema Haider Sachin New Video: सचिन और सीमा की जोड़ी उन चंद जोड़ियों में शुमार हो चुकी है जो साबित करती है कि प्यार अंधा होता है। तमाम आलोचनाओं और विवादों के बीच भी सचिन और सीमा के प्यार में जरा कमी नहीं आई और हर दिन के साथ इनके प्यार का रंग और रंगीन होता जा रहा है।
सीमा सचिन की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं और दोनों के वीडियो का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। अब सीमा और सचिन का नया वीडियो सामने आ चुका है और इस नए वीडियो में सीमा अपने सचिन का नया रूप दिखा रही हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीमा हैदर बता रही हैं कि सचिन ने शेव कराया है और वो काफी अच्छे लग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सचिन को देखकर उनके बेटा राज बोला पापा अति सुंदर दिख रहे हैं। वीडियो में सीमा अपनी जेठानी से भी बातें करती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही सिर पर दुपट्टा डाले सीमा का ये रूप उनके फैंस को काफी खूबसूरत लग रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा और नेटिजंस कह रहे हैं कि सचिन अब लप्पू और झींगुर नहीं रहा बल्कि सीमा ने उसे हैंडसम बना दिया है। वही काफी सारे लोग सीमा को उसकी मां बताकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।
अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर के साथ उनके 4 बच्चे भी आए थे जिनको सचिन मीणा ने अपना लिया है। हालांकि गुलाम हैदर का कहना है कि वो अपने बच्चों को वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। सीमा हैदर पर कई तरह के आरोप लगते हैं और उनको जासूस तक कहा जाता है।
हालांकि उन्होने ये कूबूल किया है कि पबजी के द्वारा उन दोनों को प्यार हुआ था और सीमा हैदर ने प्यार में पाकिस्तान छोड़ा और भारत आ गईं। सीमा हैदर इस वक्त सचिन के साथ मिलकर अपना कमरा बनवा रहीं हैं और इसके वीडियोज सामने आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications