..................... seema haider unseen trening video, pakistani women changed sachin meena face totally - Hindi Filmibeat

VIRAL: सीमा हैदर ने बदल दी पति सचिन मीणा की शक्ल-सूरत, मुंह पर सफेदी देख लोग बोले- पाकिस्तानी भाभी ने तो...

seema haider

Seema Haider Latest Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं। उनके आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। उनके नाम के एक नहीं बल्कि कई सोशल मीडिया पेज भी बन गए हैं जहां सीमा और सचिन के वीडियो आए दिनों वायरल होते रहते हैं। कभी सीमा हैदर अपने वीडियो पर गुस्सा करती नजर आती हैं तो कभी वह सचिन के साथ रोमांस करती दिखती हैं। वहीं हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो शेयर किया है जहां वह सचिन मीणा की खूबसूरती बढ़ती नजर आ रही हैं।

बदल दिया सचिन का लुक
सचिन मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर पति सचिन मीणा को चार्मिंग लुक देने की कोशिश कर रही हैं। दरअसल सीमा सचिन का फेशियल कर रही हैं। वह पूरी ताकत लगाकर सचिन की फेस मसाज करती हैं। इस दौरान सचिन भी कई बार मुंह बनाते नजर आते हैं, लेकिन सीमा मानने की तैयार नहीं होती हैं। सीमा कहती हैं कि सुंदर लग रहा है ना मेरा पति। सीमा के इन शब्दों को सुन पीछे बैठे लोग भी हंसने लगते हैं।

यूजर्स का यूं आया रिएक्शन
बता दें कि सीमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है जहां एक यूजर ने हार्ट इमोजी बनाई है तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा पाकिस्तानी भाभी ने तो कमाल कर दिया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिली थीं सीमा
आपको बता दें कि सीमा हैदर सचिन मीणा से डिजिटल प्लेटफॉर्म पब्जी पर मिली थीं। वहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी। सीमा सचिन के प्यार में अपने चारों बच्चों को लेकर भारत आ गई थीं, लेकिन जब से दोनों की प्रेम कहानी के बारे में लोगों और सरकार को पता चला है तब से सीमा हैदर की जांच चालू है। बता दें कि कई बार सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर भी सीमा पर आरोप लगाते नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X