..................... Seema Haider took her camera to bedroom sachin meena was standing there showed her room - Hindi Filmibeat

पैसा कमाने के लिए अब कुछ भी कर रही हैं Seema Haider, बेडरूम में लेकर पहुंची कैमरा, सचिन कर रहे थे...

seema haider

Seema Haider Video: पाकिस्तान के कराची से अपने चार बच्चों को यहां लाने वाली सीमा हैदर आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। सीमा के कई वीडियोज सामने आते रहते हैं और वो खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यही वजह है कि अब वो घर बैठे-बैठे कमाई करने लगी हैं।

सीमा हैदर ने अपनी पूरी जिंदगी सोशल मीडिया के हवाले कर दी है। आए दिन वो कोई ना कोई वीडियो अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेयर करती ही रहती हैं और फैंस भी अब सीमा की हर डिटेल जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में सीमा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

सीमा हैदर के इस वीडियो में अपना बेडरूम दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने दिखाया है कि कैसे उन्होंने अपने कमरे को सजाया है। उन्होंने अपने कमरे को गुलाबी रंग का पेंट करवाया है। उन्होंने बड़ी खूबसूरती से बर्तनों को सजाया है। यही नहीं, उनके कमरे में एक टीवी भी लगा हुआ है। साथ ही राधा-कृष्ण की फोटो भी लगी हुई है।

सीमा हैदर के कमरे में एक बेड भी है और छोटा सा मंदिर भी है। सीमा हैदर ने छोटे से कमरे को काफी बेहतरीन तरीके से सजाया हुआ है। इस वीडियो में सचिन भी नजर आ रहे हैं, जैसे ही कैमरा सामने आता है, वो वहां से चले जाते हैं। सीमा हैदर के इस वीडियो को देखकर लोग उनके कमरे की तारीफ करते नजर आएंगे।

सीमा हैदर पबजी से सचिन के प्यार में पड़ीं थीं और इसके बाद वो भारत आ गईं थीं। हालांकि वो गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं लेकिन किसी को ये नहीं पता कि ऐसा वो कैसे कर पाईं। फिलहाल कोर्ट ने अभी तक उनको लेकर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X