सीमा हैदर ने बयां की सच्चाई, भारत आने के पीछे का बताया मकसद, बोलीं- मैंने वहां बहुत...

Seema Haider Latest news: सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी आखिर किसे नहीं पता है। सीमा का कहना है कि वह और सचिन गेम पब्जी के जरिए एक दूसरे से मिले दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और सीमा फिर सचिन के प्यार में पाकिस्तान की सारी सीमाएं पार करके भारत आ गईं। सीमा ने सचिन से शादी की और अपने चारों बच्चों के साथ ससुराल आ गईं। इस दौरान सीमा के पति गुलाम हैदर ने भी सीमा पर कई आरोप लगाए कि सीमा देश के लिए खतरा साबित हो सकती हैं, लेकिन सीमा बार-बार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी सच्चाई का सबूत देती हैं। इतना ही नहीं सीमा हैदर को लेकर लीगल चांज भी चल रही है।
सीमा हैदर पर भले ही कई आरोप क्यों ना लगते हों, लेकिन सीमा हैदर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट पर अपनी बात लोगों तक पहुंचाती हैं। हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर बुरी तरह रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह हाथ जोड़कर कहती हैं कि मैंने बहुत तकलीफ सही है वहां, बहुत धक्के खाए हैं वहां मैंने और मेरे बच्चों ने...तब मैं यहां आई हूं। इसके पास...इनको सब पता था कि मैं किस देश से हूं मेरे छोटे बच्चे हैं। इतना दिल बड़ा था। इन्होंने मुझपर उपकार किया है।
बता दें कि सीमा हैदर के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- तुम अब इतना नाटक भी मत करो। तुम्हारी बहन ने ही तुम्हारे खिलाफ बोला था। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- तुम्हें शर्म आनी चाहिए। तो वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुम्हारा पति कमाने के लिए गया था जिससे वह तुम्हें और बच्चों को पाल सके, लेकिन बदले में तुमने क्या किया और ऊपर से ऐसी बातें।


Click it and Unblock the Notifications











