..................... Seema Haider to make mandir at this place Seema Haider shows the place where she is going to place the mandir - Hindi Filmibeat

Seema Haider Video: मंदिर बनाएंगी सीमा हैदर, वीडियो में दिखा दी जगह भी

Seema Haider

Seema Haider Mandir: सचिन के प्यार में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के चर्चे होते थम नहीं रहे हैं। भारतीय नागरिकता के इंतजार में सीमा हैदर अब सचिन के साथ अपना नया घर बना रही है। इसके साथ ही सीमा अब पूरी तरह से भारतीय रंग और हिंदू धर्म में डूबी दिखाई देती हैं। जनमाष्टमी मनाने के बाद अब सीमा हैदर अपने मंदिर बनाने के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, सीमा अपने नए घर में मंदिर के लिए एक खास जगह तैयार करा रही हैं। इसकी जानकारी खुद सीमा हैदर ने दी है। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीमा बता रही हैं कि वो अपने घर को बेहद शानदार तरीके से सजाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बाताया कि घर सजाने के बाद वो इसे सबको दिखाएंगी भी।

फिर वीडियो में सीमा अपने घर में मंदिर बनाने की बात करती दिखाई दे रही हैं। सीमा का कहना है कि अपने घर में एक छोटा सा और बहुत सुंदर श्री कृष्ण का मंदिर बनाएंगी।

यहां देखिए वीडियो

सचिन और सीमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, ये दोनों अब अपने लिए एक नया गर बना रहे हैं। इस घर में सचिन सीमा और बच्चों के साथ रहेंगे। दिलचस्प बात ये हैं कि सचिन इस घर को खुद अपने हाथों से बना रहे। एक एक ईट सचिन खुद अपने हाथों से तैयार कर रहे हैं। अपने घर की मजदूरी करते सचिन का वीडियो सीमा ने शूट किया है और वो उन्हें चीयर करते दिखाई दे रही हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीमा हैदर लंबे समय से खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही हैं। उन्‍होंने इसके लिए राष्‍ट्रपति को पत्र भी लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भी गुहार लगा चुकी हैं। यूपी एटीएस सीमा, सचिन और ससुर नेत्रपाल मीणा से कई राउंड में पूछताछ कर चुकी है। प्राथमिक जांच में सीमा के पाकिस्‍तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्‍य नहीं मिलने की बात कही जा रही है। सुरक्षा एजेंसी की जांच रिपोर्ट पर यूपी सरकार को अंतिम फैसला करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X