'यूपी जितना भी नहीं है पाकिस्तान..' सीमा हैदर ने अपने ही देश को दी धमकी, वीडियो ने काटा बवाल!

सीमा हैदर इस वक्त एक्शन मोड में हैं और वो पाकिस्तान को ही धमकी दे रही हैँ। गौरतलब है कि सीमा हैदर का देश पाकिस्तान हैं लेकिन अब इंडिया में आकर उनके इस वीडियो में बवाल मचाया हुआ है।
वीडियो में उनके साथ सचिन मीणा नजर आ रहे हैं जो कि उनके वर्तमान पति हैं। सचिन मीणा और सीमा हैदर इस वीडियो में पाकिस्तान को लेकर बात कर रहे हैं और उससे सुधर जाने की बात बोल रहे हैं।
सचिन का कहना है कि बाप बाप ही होता है और बेटा बेटा ही होता है। इसके बाद सीमा हैदर ने जो कुछ कहा वो आपको हैरान कर देगा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के चर्चे हैं। वीडियो सामने आते ही लोग भी इसपर बयानबाजी कर रहे हैं।
क्या बोलीं सीमा हैदर?
इस वीडियो में सचिन मीणा कह रहे हैं कि, 'बाप बाप ही होता है, बेटा बेटा ही होता है।' इसके बाद सीमा हैदर कहती है, ''पाकिस्तान सुधर जाओ क्योंकि तुम इंडिया से ही पैदा हो। उत्तर प्रदेश जितना भी नहीं है पाकिस्तान, इसलिए सुधर जाओ।'' जैसे ही वीडियो सामने आया पाकिस्तानियों को भी मिर्च लग गई है। बता दें कि सीमा हैदर बेबाकी से पाकिस्तान की बुराई करती हैँ। उन्होने पहले भी कहा हुआ है कि पाकिस्तान में महिलाओं की इज्जत नहीं होती है।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''और लप्पू लप्पू ही रहता है।'' एक ने लिखा, ''भगोड़ी 4 बच्चों को लेकर भाग गई।'' एक ने लिखा, ''सही बात है बाप बाप ही होता है, जैसे तेरे बच्चों का बाप हैदर है।'' एक ने लिखा है, ''अच्छा सीमा जी, आप पाकिस्तान को भूल गईं।'' एक ने लिखा, ''कुछ दिन बचे हैं, केस दर्ज हो चुका है।'' एक ने लिखा, ''किसी देश के बारे में मत बोलो।'' लोग इस तरह से सीमा हैदर पर भड़के हुए हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। पाकिस्तानियों को ये वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications