Seema Haider- 'तेरे होके रहेंगे', सीमा हैदर को अब किससे हो गया प्यार? वायरल वीडियो ने किया हंगामा!

सीमा हैदर को लेकर मशहूर है कि सोशल मीडिया पर अक्सर उनके वीडियोज सामने आते रहते हैं। हालांकि इस दौरान जो वीडियो उन्होने पोस्ट किया है जो कि लोगों को समझ में नहीं आया है।
दरअसल ये एक वीडियो रील है जिसमें वो गाने पर लिप्सिंग करती हुईं नजर आ रही हैं। लेकिन जो गाना उन्होने चुना है वो लोगों को समझ नहीं आया है कि आखिर वो क्या कहना चाहती हैँ। इस गाने के बोल हैं, 'तेरे होके रहेंगे हम तो ना मानेंगे।'
इसको लेकर लोगों का कहना है कि सचिन से जब प्यार के बाद शादी हो गई है तो किसके लिए ये गाना गाया जा रहा है। लोगों ने सवालों की झड़ी लगा दी है। प्यार में पड़के ही तो सीमा हैदर पाकिस्तान से आकर भारत में बसी है और उन्होने सचिन मीणा से शादी कर ली है।
इसके बाद इस तरह की रील के सामने आने के बाद लोग सवाल पूछने लगते हैं। हालांकि सभी जानते हैं कि ये कोई बड़ी बात नहीं है और लोग इस तरह के वीडियो लाइक और शेयर के लिए बनाते रहते हैं। सीमा हैदर अपने पाकिस्तान पति को छोडकर 4 बच्चे लेकर भारत आई थी और काफी ज्यादा मशहूर हो गई।
शायद ही कोई ऐसा होगा जो कि सीमा हैदर के बारे में ना जानता हो। इस बीच सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर फिल्म भी बनाई जा रही है, जिसका नाम है 'कराची टू नोएडा'। फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है।
वहीं, निर्माताओं ने अब फिल्म का थीम सॉन्ग 'चल पड़े हैं हम' रिलीज कर दिया था जिसको काफी पसंद किया गया था। निर्माता अमित जानी धमकियों के बावजूद सीमा हैदर के बारे में फिल्म बनाने के अपने फैसले पर कायम हैं। फिलहाल आपको सीमा हैदर की ये रील कैसी लगी, कमेंट्स करके जरूर बताएं...


Click it and Unblock the Notifications