सीमा हैदर ने सुनाई आपबीती, बोलीं- पाकिस्तान में ना साबुन नसीब होता था ना कपड़े, बच्चों के लिए मैंने...

Seema Haider

Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से लगातार ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। सीमा हैदर कभी सचिन मीणा के साथ वीडियो शेयर करती हैं तो कभी परिवार वालों के साथ नजर आती हैं। उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर लोग देखना पसंद करते हैं।

जल्द ही पांचवें बच्चे को जन्म देने वाली हैं सीमा
बता दें कि सीमा हैदर पांचवीं बार मां बनने वाली हैं, लेकिन सचिन मीणा से उनका यह पहला बच्चा है। अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर सीमा हैदर बहुत ही खुश हैं। अब जल्द ही सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर पर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सीमा हैदर
सीमा हैदर आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। जहां बीते दिन उनका झंडा फहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब सीमा हैदर का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह परेशान होती नजर आ रही हैं।

सीमा हैदर ने सुनाई आपबीती
जी हां, सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपने एक्स हसबैंड पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। सीमा हैदर करती हैं कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी पाकिस्तान में फेयर एंड लवली देखी, ना मैंने अच्छा साबुन देखा था ना अच्छा कपड़ा देखा था। किसी का कुर्ता होता था तो सलवार कोई और होती है। मैंने मेरे बच्चों का भविष्य बनाने के लिए किया था। खाए कसम अगर मैं झूठ हो रही हूं तो। हैदर से पूछो कोई की वो हकीकत है की नहीं।

बता दें कि सीमा के इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा- चलो अब भारत आकर तो खुश हो ना तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा-अभी भी पुरानी यादें मिट नहीं रही हैं। सब भूल जाओ अब इससे व्यूज मत लो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X