..................... Seema Haider teej celebration video seena haider fast for sachin long age Seema Haider viral video - Hindi Filmibeat

VIDEO: सीमा हैदर ने पति सचिन की लंबी आयु के लिए किया निर्जला वृत, नई दुल्‍हन सा शृंगार कर की पूजा

Seema Haider

Seema haider Celebrated Hariyali Teej: पाकिस्तान से गैर कानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची महिला सीमा हैदर धीरे धीरे भारतीय संस्‍कृत‍ि में ढलने लगी है और यहां के तीज त्यौहार मनाने लगी है। अभी हाल ही में जहां सीमा हैदर ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने नोएडा स्थित घर पर तिरंगा फहराकर पाकिस्तानी मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। अब शनिवार को हरियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सजी-धजी पूजा अर्चना करते हुए दिख रही हैं। वीड‍ियो में द‍िख रहा है क‍ि सीमा हैदर ने हरी रंग की साड़ी पहन रखी है। साथ में सिंदूर, बिंदी और हाथों में चूड़िया पहने हुए नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो में सीमा हैदर जय श्री राम के नारे से शुरुआत करते हुए कहती हैं कि आज Hariyali Teej के मौके पर मैं सभी को तीज की शुभकामनाएं हैं। आज मैंने अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा की है। साथ ही वह अंत में हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते हैं।

सीमा हैदर ने पहले एक इंटरव्‍यू में बताया था क‍ि ' मैं सचिन से नेपाल में शादी कर चुकी हूं, मैं शादी करने से पहले ही हिंदू बन चुकी थीं। मुझे जब से सचिन से प्यार हुआ है, तब से ही मैं हिंदू धर्म का पालन कर रही हूं, मैं सचिन के साथ वीडियो कॉल पर हिंदू त्योहारों का आनंद उठाती थीं। मैं वहां लोगों के सामने सिंदूर नहीं लगा सकती थी इसलिए किसी को वहां कुछ नहीं पता लेकिन मैं दो बार करवाचौथ का व्रत भी रख चुकी हूं।'

आपको बता दें कि सीमा-सच‍िन की लवस्‍टोरी लॉकडाउन में पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया और सीमा नेपाल के रास्ते अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रहने के लिए आ गई। जिसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि दो दिन बाद ही न्यायालय ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। इसी बीच यूपी एटीएस की टीम ने भी 2 दिन ताबड़तोड़ सीमा और सचिन और उसके पिता नेत्रपाल के साथ पूछताछ की। हालांकि सीमा हैदर के जासूस होने का अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इसी बीच सीमा के वीड‍ियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X