सीमा हैदर ने सुनाई आपबीती, बोलीं- मेरा पति किसी और महिला को...कोई दूसरा बाप किसी के लिए नहीं करता है

Seema Haider Latest News: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) अब अपने आप को भारत की बेटी बुलाती हैं। सीमा हैदर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वे आए दिनों कोई ना कोई वीडियो शेयर कर हेडलाइन्स में बन जाती हैं। सीमा हैदर कभी डांस करती नजर आती हैं तो कभी सचिन के तारीफों के पुल बांधती दिखती हैं। वहीं हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा आपबीती सुनाती दिखती हैं।
पूर्व पति करता था मारपीट
हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपने पूर्व पति गुलाम हैदर के बारे में बात करती नजर आती हैं। सीमा कहती हैं कि 'मैं लड़ी इसलिए लड़ी कि तुम घर संभालो बच्चे संभालो तुम ऑटो चलाते थे, लेकिन तुम तो औरतों को घुमाने निकल जाते थे। मुझे उनकी शिकायत मिलती थी कि तुम्हारा पति कभी इसको घुमा रहा है कभी उसको घुमा रहा है। इस वजह से हमारी बहुत लड़ाइयां होती थीं। मेरे नाक-कान से खून निकलने लगता था इस तरह से वह मुझे मारते थे।'
सचिन को लेकर सीमा हैदर ने कही ये बात
इसके बाद सीमा से पूछा जाता है कि क्या सचिन भी ऐसा ही करते हैं इसपर सीमा हैदर कहती हैं नहीं सचिन ऐसा नहीं करते हैं। सचिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर सकता। सचिन ने हम पर एहसान किए हैं सचिन के परिवार ने हमपर एहसान किए हैं। भारत के लोगों ने हमपर एहसान किए हैं। हमें अपना बनाया है। मेरे बच्चों को अपना बनाया है। हमें इतना नाम दिया इतना प्यार दिया है। आए दिन वो बच्चों को लेकर कुछ ना कुछ लेकर आता है। बच्चों के मुंह से निकलता है वह हर चीज पहले ही आ जाती है। कोई दूसरा बाप इतना नहीं करता है। उन्होंने सगा बनकर दिखाया है। जो सगा था उसने घर से हमें निकाल दिया। जो दूसरा है वह अपना बना रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











