सीमा हैदर पति को नचाती हैं अपने इशारों पर, सचिन मीणा से करवाती हैं घर से सारे काम, कैमरे में कैद हुआ ये नजारा

Seema Haider Sachin Meena Viral Video: पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर अपने चाहने वालों के साथ-साथ अपने पति को भी जमकर इशारों पर नचाती हैं। जी हां, आपने कई बार देखा होगा कि सीमा हैदर घर के काम करती हैं और सारी ही जिम्मेदारियां उठाती हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन मीणा घर का सारा काम निपटाते नजर आ रहे हैं।
गुस्से से आग बबूला हुए सचिन मीणा
वायरल हो रहे सचिन मीणा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन किचन में खाना बनाते नजर आ रहे हैं। वह प्यार से नहीं बल्कि गुस्से से खाना बनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में खाना बनाने के साथ ही कहते नजर आ रहे हैं कि फंस गया मैं तो... मुझे लग रहा था कि पूरा काम हो गया। कपड़े सूखने थे ठीक है। हमारी गैस ही धोखेबाज निकलती। इसके बाद सचिन अपना गुस्सा निकालने के लिए कहते हैं कि गैस को भी फुल कर देते हैं। अब जले या कुछ भी हो। बने तो सही जल्दी बन बस। जले जल जा बस बन तो जा जल्दी से।
सीमा सचिन से करवाती हैं सारा काम
इस वीडियो को देखकर लग रहा है जैसे कि सीमा हैदर जबरदस्ती सचिन मीणा से काम करवाती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इन दिनों तो सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की खबरें भी काफी तेज हैं। उनके गोद भराई के फंक्शन की भी तैयारियां हो रही हैं। हालांकि अभी तक सीमा हैदर ने ऑफिशियली घोषणा नहीं की है, लेकिन सचिन का सीमा का इतनी ख्याल रखना उनके लिए जूस लाना और सीमा का आराम करते रहने वाला वीडियो यह इशारे कर रहा है कि शायद अब सचिन सीमा के घर गुड न्यूज आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications