..................... सीमा हैदर ने किसके लिए की जीत की दुआ, देश में मचेगा बवाल? Seema Haider support India against match with Pakistan, Seeme Haider on ind vs pak Asia Cup - Hindi Filmibeat

Seema Haider- इंडिया या पाकिस्तान.. सीमा हैदर ने किसके लिए की जीत की दुआ, देश में मचेगा बवाल?

seema haider

सीमा हैदर की खबर, वीडियो और बयान सामने आते ही सुर्खियां बटोरने लगता है। इस वक्त फिर से उनको लेकर चर्चा है और इसका कारण है एशिया कप। दरअसल 10 सितंबर को इंडिया और पाकिस्तान का मैच था इस दौरान इस दौरान सीमा हैदर से पूछा गया था कि वो किसको सपोर्ट कर रही हैं।

इसपर सीमा ने जो कुछ भी कह डाला है वो खबरों का हिस्सा है और लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। सीमा हैदर का कहना था कि वो इस मैच में भारत को ही सपोर्ट कर रही हैं और वो चाहती हैं कि पाकिस्तान मैच हार जाए।

मैं भगवान से ये प्रार्थना करूंगी की भारत मैच जीते। इसके अलावा उन्होने पीएम मोदी को जी 20 के सफल आयोजन के लिए भी बधाई दी है। जाहिर सी बात है सीमा हैदर की ये बात पाकिस्तान को काफी बुरी लगने वाली है क्योंकि एक समय तक वो पाकिस्तान में ही थीं।

फिलहाल 10 सितंबर को होने वाला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं पो पाया था और इस वजह से आज खेल शुरु होगा। कल इंडिया ने 24.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे। इस दौरान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अर्धशतक बनाया।

सीमा हैदर को नहीं मिली भारतीय नागरिकता

सीमा हैदर काफी समय से ये गुजारिश कर रही हैं कि उनको भारत की नागरिकता मिल जाए। बता दें कि वो सचिन मीणा से शादी करके सनातन धर्म अपना चुकी हैं। अक्सर उनको डांस करते और पूजा करते या फिर सचिन साथ रोमांस करते हुए देखा जाता है।

पबजी खेलकर प्यार में पड़ीं सीमा हैदर नेपाल के रास्ते से चलकर भारत में प्रवेश हुईं थीं। हालांकि आने वाला वक्त ही तय करेगा कि वो भारत में ही रहती या फिर उनको अपने देश वापस जाना पड़ेगा।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X