सीमा हैदर ने ठानी जिद नहीं जाएंगी पाकिस्तान ? वकील एपी सिंह बोले- जहां बहू की डोली आती है वहां से सिर्फ...

Seema Haider - Sachin Meena Viral Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें कि सीमा हैदर जब से शादी करके भारत आई हैं तब से वह खुद को भारतीय कहती हैं। सीमा हैदर सचिन के प्यार के लिए ना सिर्फ भारतीय बनीं बल्कि उन्होंने नॉन वेज छोड़ पूरी तरह से सनातन धर्म भी अपना लिया है। सीमा हैदर के आए दिनों वीडियो वायरल होते रहते हैं। जहां सीमा हैदर कभी पूजा पाठ करती नजर आती हैं तो कभी वह भगवान की भक्ति में लीन दिखती हैं।
परेशानी में फंसीं सीमा हैदर
हाल ही में सीमा हैदर और सचिन मीणा के बेटी हुई है। जिसका नाम दोनों ने भारती रखा है। सीमा कहती हैं कि यह हिंदुस्तान की बेटी है इसीलिए इसका नाम भारती रखा जाएगा। अभी तक तो सीमा हैदर की लाइफ काफी अच्छी चल रही थीं, लेकिन जब से पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है तब से सरकार ने आदेश दिया है कि सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटों के अंदर देश से निकलना होगा, लेकिन सीमा हैदर का कहना है कि वह देश से नहीं जाएंगी। क्योंकि पाकिस्तान में उनका कोई नहीं है। सीमा हैदर सरकार से लगातार गुहार लगा रही हैं।
एपी सिंह ने सीमा को लेकर कह दी ये बात
वहीं हाल ही में सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ए पी सिंह गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। एपी सिंह कहते हैं कि- सीमा जा रही है ? सीमा अस्पताल में है बच्चे का इलाज करवा रही है। एपी सिंह आगे कहते हैं कि- सीमा ने मुझसे कहा था कि भइया आपने यहां डोली रखी है। इस ससुराल में आपने हमारी डोली रखी है। जहां डोली आती है वहां से अर्थी उठकर जाती है। इसके अलावा कुछ नहीं आता है। सिर्फ डोली आई है तो अब सिर्फ अर्थी उठकर जाएगी। एपी सिंह करते हैं कि सीमा कभी नहीं जाएगी। जीवन में कभी नहीं जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications