Seema Haider: कराची से भागकर आई 'सीमा' तो निकली पाकिस्तानी जासूस, सच्चाई जानकर लोगों के उड़े होश!

Seema Haider

Seema Haider Movie: सीमा हैदर को लेकर आए दिन खबरें सामने आती ही रहती हैं। उन्हें और सचिन के लेकर कई वीडियोज सामने आते रहते हैं और इन वीडियोज को देखकर लगता है कि दोनों के बीच बहुत प्यार है। अपने रोमांस के अलावा सीमा अब एक फिल्म की वजह से खबरों में आ गई हैं।

सीमा हैदर को लेकर पहले खबरें सामने आ रही थीं कि उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला है लेकिन सीमा ने इस खबर को सिरे से नकार दिया। लेकिन ये खबर जरूर सच निकली कि सीमा की जिंदगी के ऊपर खबर बन रही है और इस फिल्म का नाम है- 'कराची टू नोएडा'। अब फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है।

सीमा हैदर की फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। हर कोई ये देखने के लिए उत्सुक था कि फिल्म में सीमा भाभी किस किरदार में नजर आएंगी। अब जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तो इस बात का खुलासा भी हो ही गया है कि सीमा हैदर किस किरदार में है।

फिल्म में सीमा का किरदार फरहीन फलर ने अदा किया है। फरहीन फिल्म में रॉ एजेंट बनी हुई हैं। इसका मतलब सीमा भाभी को भारत की खूफिया एजेंसी का एजेंट दिखाया गया है। जबकि कहीं ना कहीं फैंस ये उम्मीद जता रहे थे कि सीमा हैदर को पाकिस्तानी जासूस के तौर पर दिखाया जाएगा। लेकिन ट्रेलर में सीमा को बतौर रॉ एजेंट देखने के बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

अब आपको सीमा हैदर के बारे में बताएं तो सीमा हैदर का दावा है कि पबजी गेम खेलते-खेलते उसे ग्रेटर नोएडा के सचिन से प्यार हो गया था। प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि सीमा कई देशों का सरहद लांघते हुए भारत चली आई। वो अपने साथ चार बच्चों को लेकर भी आई है। उसने मुस्लिम धर्म त्याग कर हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया है। कई मौकों पर वो खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ भी करती है। राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर कर उसने भारतीय नागरिकता की मांग की है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X