Watch- ये सबूत लेकर भारत आ रहा है गुलाम हैदर, बुरी तरह रोने लगी सीमा हैदर की हालत हुई खराब

Seema Haider Ghulam Haider: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर ने पिछले 1 साल से काफी ज्यादा बवाल मचा कर रखा हुआ है। बता दे कि वह अपने पहले पति गुलाम हैदर को छोड़कर भारत अपने चार बच्चों को लेकर आ गई। यहां आकर उन्होंने सचिन मीणा नाम के व्यक्ति के साथ में धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई। अब वह अपने चारों बच्चों और सचिन मीणा के साथ रहती हैं।
इसके बाद में गुलाम हैदर ने भी भारत सरकार से गुहार लगाई थी कि उनके चारों बच्चों को पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए। इतना ही नहीं आपको बता दें की सीमा हैदर और सचिन मीना दोनों को कोर्ट द्वारा समन भी भेजा गया था। अब एक यूट्यूब चैनल द्वारा गुलाम हैदर ने इस बात की पुष्टि की है कि वह भारत आ रहे है।
गुलाम हैदर ने बातचीत करते हुए कहा कि बच्चों तुम्हारा पिता भारत आ रहा है, सब कुछ तैयारी हो गई है। दर्शन आपको बता दें कि 10 जून को नोएडा की अदालत में गुलाम हैदर को पेश होना है। उन्होंने वकील मोमिन मलिक द्वारा सीमा हैदर के खिलाफ कोर्ट में केस दायर करवाया था। इसके बाद गुलाम हैदर को कोर्ट ने पेश होने का भी आदेश दिया।
गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने यह भी बताया कि वह भारत आकर कोर्ट में सारे सबूत पेश करने वाले हैं। कोर्ट को यह भी सबूत देंगे कि वह सीमा के पति हैं और बच्चों पर भी अपना दावा पेश करने वाले हैं। जैसे ही गुलाम हैदर के भारत आने की सूचना मिली तो सीमा हैदर का डर बढ़ गया और उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह रोती नजर आई।
सीमा हैदर के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह रोती हुई नजर आ रही है। वह वीडियो में कहती नज़र आईं कि "उनकी बातों से मुझे कितना दर्द होता है, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है। उनको ये अंदाजा नहीं है कि एक मां का दर्द सीधे भगवान तक पहुँचता है।" अब इस वीडियो के बाद लोग भी सीमा हैदर को खूब ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications