सचिन की जिंदगी में आ गई है दूसरी लड़की? प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सीमा हैदर का खुलासा, Video Viral!

Seema Haider On Sachin Affair- सीमा हैदर और सचिन मीणा अब सोशल मीडिया के लिए रील्स वीडियो बनाते हैं। यूट्यूब के लिए भी दोनों शूट करते हैं। इस वक्त उनको लेकर ऐसी दोनों सोशल मीडिया पर इतने मशहूर हैं कि हर वीडियो पर बात होती है।
आज सीमा हैदर और सचिन मीणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर सचिन मीणा पर आरोप लगाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि सीमा हैदर ने ये आरोप लगाया है कि उन्होने सचिन को किसी और के साथ देखा है।
ये तब है जब सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा हो रही है और पता चला था कि वो सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
क्या है वीडियो की सच्चाई
दरअसल इस वीडियो सीमा हैदर और सचिन मीणा वीडियो शूट करते दिख रहे हैं। इस दौरान सीमा हैदर कहती हैं, ''हमने भी प्यार किया था बड़े जोर के साथ, लेकिन अब करेंगे जरा गौर के साथ, कि कल तो देखा था इनको किसी और के साथ..'' इसके बाद सचिन सीमा से कहते हैं, ''तुमने हमे किसके साथ देखा है झूठ बोल रही है।'' सीमा हंसने लगती है और कहती है ''मेरे साथ।'' दरअसल सीमा हैदर ने सचिन मीणा को ये शायरी सुनाते हुए चिढ़ाया था। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सीमा हैदर और सचिन मीणा को हमेशा की तरह ट्रोल कर रहे हैं। सीमा हैदर के वीडियोज कुछ लोगों को पसंद नहीं आते हैं लेकिन कुछ लोग उनको सपोर्ट करते हैँ। एक यूजर ने लिखा, ''लगता है कोई और नजर में है।'' एक ने लिखा, ''ये शायरी थी।'' एक ने लिखा, ''वाह वाह करो सभी।' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications