राजस्थानी पहनावे को लेकर ये क्या बोल गई Seema Haider, आग की तरह वायरल हो रहा है वीडियो!

Seema Haider Viral Video- सीमा हैदर लाइव आकर अक्सर अपने पति के साथ लोगों से बातें करती हैँ। इस दौरान कई बार कुछ ऐसा होता है जो कि खबरों में आ जाता है। इस वक्त भी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सचिन मीणा के सामने सीमा हैदर ने राजस्थानी कपड़ों और पहनावे को लेकर एक बात कही है। वीडियो में साड़ी में नजर आ रही सीमा हैदर किसी के सवाल का जवाब देती नजर आ रही है।
इस दौरान सचिन सिर्फ मोबाइल की तरफ देखे जा रहा है। सीमा हैदर कह रही है, ''मैने कहा था ना, साड़ी के बगैर कोई वीडियो कोई ब्लॉग नहीं बनाऊंगी क्योंकि बहुत लोगों ने कमेंट्स किए थे कि भाभी आप साड़ी में अच्छी लगती हो।
इसलिए आज भी मैं साड़ी में हूं और राजस्थान की तरह साड़ी बांधी है। राजस्थानी पहनावा मुझे बहुत पसंद है और बहुत सुंदर लगता है, बहुत प्यारा लगता है।'' इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं तो कई इमोजी साझा कर रहे हैं।
बॉर्डर पार वाली मोहब्बत
सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी काफी मशहूर है। बता दें कि सचिन मीणा और सीमा पबजी खेलकर एक दूसरे के प्यार में पड़े थे। अब सीमा हैदर पाकिस्तान छोड़कर आ गई हैँ। सीमा हैदर ने सचिन से शादी कर ली है। गैरकानूनी तरीके से इंडिया में दाखिल होने वाली सीमा हैदर अपने साथ 3 बच्चे भी लाईं थीं जो कि उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के हैं। वो आराम से यहां रह रही हैं और हिंदू धर्म अपना लिया है।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications