VIDEO: सीमा हैदर के बेटे राज ने मम्मी के लिए सुनाई शायरी- टन टन टन बटन, सीमा ने आंख मारी सचिन खत्म

Seema haider son raj sahiyari

Seema Haider Son Video: सीमा हैदर सोशल मीडिया स्टार बन चुकी है। सीमा और सचिन के कई सारे फैन पेज है जो सिर्फ उनके नित नए वीडियो का इंतजार करते रहते हैं। इसके साथ ही जैसे ही सीमा और सचिन के वीडियो आते हैं तो वो काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। अब सीमा और सचिन के साथ साथ सीमा हैदर के बच्चे भी कैमरे पर दिखने लगे हैं।

सीमा हैदर के बड़े बेटे जिसका नाम राज है उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में इंटरव्यू के बाद शख्स सीमा के बेटे के बातचीत करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सीमा का बेटा अपनी मम्मी के लिए शायरी सुनाता है जिसपर किसी की हंसी नहीं रूक रही है। राज कहता है- टन टन टन बटन, सीमा ने आंख मारी सचिन खत्म।

इसके बाद सीमा बताती है कि ये उनका बड़ा बेटा राज है। वीडियो को देख तमाम सोशल मीडिया यूजर्स मजे ले रहे हैं तो वहीं काफी सारे लोग सीमा के इन संस्कारों के लिए उन्हें भला बुरा सुना रहे हैं क्योंकि उन्हे मां के लिए बच्चे के लिए ऐसे शायरी कतई समझ नहीं आ रही है।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।

अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर के साथ उनके 4 बच्चे भी आए थे जिनको सचिन मीणा ने अपना लिया है। हालांकि गुलाम हैदर का कहना है कि वो अपने बच्चों को वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। सीमा हैदर पर कई तरह के आरोप लगते हैं और उनको जासूस तक कहा जाता है।

हालांकि उन्होने ये कूबूल किया है कि पबजी के द्वारा उन दोनों को प्यार हुआ था और सीमा हैदर ने प्यार में पाकिस्तान छोड़ा और भारत आ गईं। सीमा हैदर इस वक्त सचिन के साथ मिलकर अपना कमरा बनवा रहीं हैं और इसके वीडियोज सामने आते रहते हैं।

Read more about: seema haider raj sahiyari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X