लंबे समय से चल रही थी पाकिस्ताम में सीमा हैदर की ये प्लानिंग, लीक वीडियो में बोलीं- पहले 12 लाख...

Seema Haider Video: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनती हुई नजर आ जाती है और आपको बता दें कि उनकी नई-नई वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई देखी जाती है। कभी तो वह अपनी प्रेगनेंसी को लेकर तो कभी मारपीट वाली वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बन जाती हैं।
अब इस बार भी सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दावा करती हुई नजर आ रही है कि उन्होंने पाकिस्तान में 12 लाख का घर बेचकर सचिन मीणा का प्यार चुना। वीडियो में सीमा ने बताया कि "जब मैं पाकिस्तान में थी तो मेरा खुद का घर था। उसको बेचकर मैंने अपना प्यार पाया।"
वीडियो के आगे सीमा हैदर ने यह भी कहा कि "अगर मुझे पैसा प्यार होता तो मैं यहां कभी नहीं आती। मैं वहीं रह लेती। लेकिन मुझे सचिन से मोहब्बत थी, मुझे हिंदुस्तान से मोहब्बत थी। इसीलिए मैं अपनी मोहब्बत को पाने आ गई। अब मुझे जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है। अगर मैं नहीं आती और मैं सचिन से नहीं मिलती, अपने प्यार के लिए कोशिश नहीं करती तो जिंदगी भर मुझे पछतावा होता।"
मालूम हो कि सीमा हैदर के पास पाकिस्तान में 13 लाख का घर था और उसे वह तकरीबन 12 लाख में बेचकर सचिन के पास आ गई थी। इस राशि में से उन्होंने 6 लाख ट्रैवल में खर्च कर दिए थे। इसी के अलावा आपको बता दें की सीमा हैदर, सचिन मीणा से उम्र में 5 साल बड़ी है और बताया जाता है कि दोनों की लव स्टोरी पबजी गेम से शुरू हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications