सीमा हैदर की बहन रीमा के साथ गुलाम हैदर ने बनाया ऐसा वीडियो, जीजा के सामने गिड़गिड़ाई- हमारा जीना मुश्किल हो..

Seema Haider Sister Video: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर आज के वक्त में काफी पॉप्युलर है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने पति गुलाम हैदर को छोड़कर भारत में रहने वाले सचिन मीणा के साथ में शादी कर ली। इतना ही नहीं वह पाकिस्तान से अपने चार बच्चों तक को लेकर आ गई। हालांकि गुलाम हैदर ने सरकार से बच्चों को दोबारा पाकिस्तान वापस लाने की गुजारिश की है।
इतना ही नहीं आपको बता दें की सीमा के पहले पति यानी की गुलाम हैदर का भी एक यूट्यूब अकाउंट है। जहां पर उन्हें 70 हज़ार लोग फॉलो भी करते हैं। अब गुलाम हैदर सऊदी अरब में बैठकर लगातार भारत सरकार से यही गुजारिश करते नजर आते हैं कि उनके बच्चों को उन्हें लौटा दिया जाए। यहां तक की उन्होंने सीमा और सचिन के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया।
गुलाम हैदर ने यह भी कहा कि वह जल्दी ही भारत आएंगे और अपने बच्चों को वापस फिर से पाकिस्तान लेकर चले जाएंगे। सऊदी अरब में बैठकर गुलाम हैदर का कहना है की सीमा हैदर उनको बेवजह ही बदनाम कर रही है और ना तो उनका तलाक हुआ है और ना ही कभी उन्होंने उनके साथ कोई भी बुरा बर्ताव किया है।
हालांकि आपको बता दें कि अब जीजा गुलाम हैदर के सपोर्ट में सीमा की बड़ी बहन रीमा भी उतरकर आ गई है। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह गुलाम के साथ में नजर आई। रीमा ने इस पर कहा कि गुलाम भाई ने कभी भी सीमा को कोई भी दिक्कत नहीं दी। उन्होंने हमेशा से सीमा को बहुत ही बेहतरीन जिंदगी दी है। सीमा के कहने पर ही वह सऊदी अरब गए थे।
रीमा ने आगे बात करते हुए कहा कि "सीमा ने गुलाम भाई के साथ में बहुत बुरा किया है। उनके बच्चों को भी उनसे अलग कर दिया है। यहां पर हमारे परिवार का भी जीना मुश्किल हो चुका है। सबको ऐसा लगता है कि हमको सीमा के बारे में सब कुछ पता है और यह पूरी तरह गलत है। सीमा मेरी छोटी बहन है और उसके भारत भाग जाने के बाद में हमें काफी बातें सुननी पड़ती है।"
सीमा की बहन रीमा ने आगे कहा कि "सबको ऐसा लगता है कि हम उनके साथ में मिले हुए हैं। सीमा ने गुलाम भाई को तो धोखा दिया ही है लेकिन उसकी गलती का खामियाजा हमको भी भुगतना पड़ रहा है। हम सब यही चाहते हैं की सीमा बच्चों को वापस लेकर पाकिस्तान आ जाए और हम उसे कुछ भी नहीं कहने वाले हैं।"


Click it and Unblock the Notifications