VIDEO: सीमा हैदर को बहन रीमा ने दिया मैसेज, बोलीं- तुम वहां सुरक्षित नहीं हो जल्दी पाकिस्तान लौट आओ...

Seema Haider

Seema Haider Sister Video: 22 अप्रैल को जब पहलगाम में हमला हुआ था तब से सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को अपने देश लौट जाने का आदेश दिया था, लेकिन सीमा हैदर लगातार सीएम और पीएम से गुहार लगा रही हैं कि उन्हें भारत में ही रहने दिया जाए। फिलहाल तो कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है कि सीमा हैदर भारत में रहेंगी, लेकिन फिर भी सीमा हैदर भारत में ही रह रही हैं और लगातार वीडियो भी बना रही हैं।

सीमा हैदर की बहन का वीडियो वायरल
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बिगड़ने लगे हैं। वहीं हाल ही में सीमा हैदर की बहन रीमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रीमा सीमा से रिक्वेस्ट कर रही हैं कि वह पाकिस्तान लौट आएं। दरअसल रीमा ने यह वीडियो सीमा हैदर के एक्स पति गुलाम हैदर के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। जिसमें वह आंखों में आंसू लिए अपनी बहन को पाकिस्तान लौट आने के लिए कहती हैं।

सीमा तुम वहां सुरक्षित नहीं हो...
रीमा वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि- सीमा तुमने अगर कभी भी अपने परिवार से प्यार किया होगा तो लौट आओ। वहां हालात ठीक नहीं हैं। जब भारत तुम्हें भेजना चाहता है तो तुम आना क्यों नहीं चाहतीं। वह आगे कहती हैं कि तुम और तुम्हारे बच्चे वहां सुरक्षित नहीं हैं। तुम वापस आ जाओ कोई तुम्हें नहीं मारेगा। तुम गुलाम हैदर भाई की पत्नी हो। वह तुम्हें माफ कर देंगे। कोई तुम्हें कुछ नहीं कहेगा। जरा अपने बच्चों के बारे में सोचो।

Take a Poll

लगाई सीएम योगी और पीएम मोदी से गुहार
इसके बाद सीमा हैदर की बहन रीमा सीएम योगी और पीएम मोदी से गुहार लगाती हैं कि मैं आपसे कहना चाहूंगी कि आप हमारी मदद करें। जब आप लोग वीजा वाले लोगों का वीजा खारिज करके उन्हें लौटाल देते हैं तो सीमा अपने चार बच्चों को गैर-कानूनी तरीके से ले गई है। उसका कोई तलाक नहीं हुआ है वह झूठ बोल रही है। आप हमारी मदद करें बम बेबस हैं।

भारत में ही रहना चाहती हैं सीमा हैदर
आपको बता दें कि सीमा हैदर लंबे समय से भारत में रह रही हैं। साल 2023 में वह नेपाल के जरिए भारत आई थीं। सीमा हैदर ने यह दावा किया कि उन्होंने सचिन मीणा के साथ नेपाल के काठमांडू में शादी की थी। वहीं जब दोनों घर आए तो घर वालों ने मिलकर सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी करवा दी। सीमा हैदर ने अपनी और सचिन की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

वहीं कुछ समय पहले ही सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है। अब सीमा हैदर का कहना है कि वह किसी भी सूरत में भारत छोड़कर नहीं जाएंगी। जब सीमा हैदर को तीन दिनों के अंदर पाकिस्तान जाने का आदेश मिला था तब उन्होंने कहा था कि वह मर जाएंगी, लेकिन भारत छोड़कर पाकिस्तान नहीं जाएंगी।

गुलाम हैदर ने कही ये बात
बता दें कि गुलाम हैदर अपने बच्चों से प्यार करते हैं। वह भारत आने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह भारत नहीं आ पाए। गुलाम हैदर ने सीमा हैदर से कहा था कि तुम हमारे बच्चों को पाकिस्तान भेज दो। गुलाम हैदर ने सरकार से भी गुहार लगाई थी कि वह उनके बच्चे कम से कम उन्हें लौटाल दें, लेकिन सीमा ने ऐसा नहीं किया।

बता दें कि सीमा हैदर भारत में गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रही हैं। गुलाम हैदर ने एक बार बताया था कि सीमा हैदर किसी मकसद से भारत आई हैं, लेकिन इसके बाद भी सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने के कोई कड़े कदम नहीं उठाए गए। बल्कि सीमा ने इन सभी आरोपों को झूठा करार दिया था।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X