Seema Haider Video: सीता मैया बनी सीमा हैदर ने गाया 'राम आएंगे..' फिर माइक पर चीखकर कही ये बात

Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होने लगातार कहा है कि वो राम मंदिर जाएंगी और इसको लेकर वो काफी ज्यादा खुश हैं। राममय माहौल के बीच सीमा हैदर का एक नया रूप सामने आया है। सीमा हैदर ने 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे' गाना गाने के बाद अयोध्या में जाने की इच्छा जताई है।
बता दें कि बुधवार को ग्रेटर नोएडा के रघुपुर कस्बे में महाराणा प्रताप सेना के द्वारा सनातन धर्म जन जागरण यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान घर-घर पहुंचकर लोगों को हनुमान चालीसा वितरित की जा रही है। इस कार्यक्रम में सचिन मीना और सीमा हैदर के साथ उनके वकील एपी सिंह भी शामिल हुए। इस यात्रा के जरिए आगामी 22 जनवरी को घर-घर में त्योहार और उत्साह मनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
सीमा हैदर ने कहा कि अगर मौका मिलेगा तो वह भी अयोध्या जरूर जाएंगी। इसके साथ ही सीमा हैदर ने श्रीराम का एक भजन भी गाया है। सीमा हैदर ने गाया कि मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे।
आपको बता दें कि पाकिस्तान से गैर कानूनी तरीके भारत में दाखिल होने और अपने प्रेमी सचिन के साथ शादी करने वाली सीमा हैदर को सनातन धर्म बहुत पसंद आ रहा है। सीमा हैदर भी अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस को लेकर सीमा हैदर ने अपने रबूपुरा वाले घर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में धूमधाम से पूजा अर्चना की और रामयात्रा निकाली। इस दौरान सीमा हैदर राम भजन गाती नजर भी आई हैं। सीमा हैदर ने ये तक भी कहा कि 'मैं सनातन धर्म में आकर बेहद खुश हूं'।


Click it and Unblock the Notifications